फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Enigma Automobiles first Electric motorcycle Cafe Racer Pre-Bookings Open

EV: लॉन्चिंग से पहले Cafe Racer इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की बुकिंग शुरू, फुल चार्ज में चलती है 140 किमी

Tue, 26 Oct 2021 06:29 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 26 Oct 2021 06:29 PM IST
सार

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्टअप Enigma Automobiles Private Limited (एनिग्मा ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड) ने हाल ही में भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Cafe Racer (कैफे रेसर) लॉन्च करने की घोषणा की है।

विज्ञापन
Enigma Automobiles first Electric motorcycle Cafe Racer Pre-Bookings Open
Cafe Racer Electric Motorcycle - फोटो : Enigma Automobiles

विस्तार

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्टअप Enigma Automobiles Private Limited (एनिग्मा ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड) ने हाल ही में भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Cafe Racer (कैफे रेसर) लॉन्च करने की घोषणा की है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को भारत में डिजाइन, विकसित और तैयार किया गया है। नई एनिग्मा इलेक्ट्रिक 'कैफे रेसर' मोटरसाइकिल की प्री-बुकिंग 25 अक्तूबर 2021 से शुरू हो गई है। इसे खरीदने के इच्छुक ग्राहक अधिकृत डीलरशिप और कंपनी की वेबसाइट पर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। हालांकि कंपनी ने मोटरसाइकिल के लॉन्च की तारीख का एलान नहीं किया है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक इसके दिवाली से पहले लॉन्च होने की उम्मीद है। यह मोटरसाइकिल पांच रंगों में लॉन्च होगी - अर्ल ग्रे, मिलिट्री ग्रीन, थंडर व्हाइट, आरएमएस रेड और लॉग ऑरेंज। 
विज्ञापन


ड्राइविंग रेंज और टॉप स्पीड
Cafe Racer रेंज में 5.6 किलोवाट का हब मोटर और 72V 50 Ah LifePo4 (लिथियम फेरो फॉस्फेट) बैटरी सेल दिया गया है। जिसमें यह सिटी मोड पर एक बार फुल चार्ज करने पर 5000 साइकिल की क्षमता के साथ लगभग 140 किमी की दूरी तय कर सकती है। इस बाइक की टॉप स्पीड लगभग 136 किमी प्रति घंटे होगी। कंपनी के मुताबिक इसका राइडिंग एक्सपीरियंस इसके इंटरनल कंब्शन इंजन समकक्षों के बराबर होगा। 
विज्ञापन


बैटरी चार्जिंग
बाइक की बैटरी को सामान्य चार्जिंग प्वाइंट से 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में 3 घंटे का समय लगता है। जबकि बैटरी को 4 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वारंटी
मोटरसाइकिल के स्पोक व्हील 3 साल से ज्यादा की टायर वारंटी के साथ आएंगे, जबकि बैटरी असीमित किमी के साथ 5 साल की वारंटी के साथ आएगी।

घरेलू बैटरी यूनिट की तैयारी
Enigma बाइक्स का निर्माण कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट भोपाल, मंडीदीप और उप्पल हैदराबाद में किया जाता है। मोटरसाइकिलों देशभर में लॉन्च की जाएगी। कंपनी साल 2022 तक 100 प्रतिशत स्थानीयकरण हासिल करने की योजना बना रही है और एक घरेलू लिथियम-आयन बैटरी यूनिट पर भी काम कर रही है।


कंपनी की उम्मीदें
एनिग्मा ऑटोमोबाइल्स के संस्थापक और सीईओ अनमोल बोहरे ने कहा, "जब हमने अपनी मोटरसाइकिल को डिजाइन करना शुरू किया, तो हमारी महत्वाकांक्षा एक ऐसी मोटरबाइक बनाने की थी जो एक पावरफुल एक्सप्लोरेशन टूल के तौर पर काम करे, साथ ही रोजमर्रा की आवाजाही के लिए किफायती भी साबित हो। इसे ध्यान में रखते हुए, हम अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल - कैफे रेसर को लॉन्च करते हुए बेहद रोमांचित और खुश हैं, जो एडवांस और सक्षम है। विंटेज-प्रेरित मशीन एक सरल और किफायती पैकेज में ऑफ-रोड क्षमताओं के साथ कम्यूटर की सुविधा प्रदान करेगी। हमारी इलेक्ट्रिक कैफे रेसर मोटरसाइकिलें रखरखाव में कम खर्चीली हैं, पावर में हाई हैं और काफी सरल हैं।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed