फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   electrical and hybrid vehicles first look in Auto Expo 2018

Auto Expo 2018 में दिल जीतने उतरेंगे 50 इलेक्ट्रिकल और हाईब्रिड वाहन

Mon, 05 Feb 2018 05:43 PM IST
ऑटोमोबाइल डेस्क, अमर उजाला
ऑटोमोबाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Feb 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
electrical and hybrid vehicles first look in Auto Expo 2018
Auto Expo 2018

ऑटो एक्सपो 2018 में इस साल देश-दुनिया की कई बड़ी ऑटोमोबाइल्स कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। प्रगति मैदान और ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो 2018 के दो बड़े ईवेंट्स में ऑटो कंपनियां करीब 50 इलेक्ट्रिकल और हाईब्रिड व्हीकल पेश करेंगी। बता दें कि ऑटो एक्सपो के ईवेंट प्रगति मैदान में 8 फरवरी से 11 फरवरी तक चलेगा। वहीं नोएडा ऑटो एक्सपो सेंटर में इसका आयोजन 9 फरवरी से 14 फरवरी तक होगा।

विज्ञापन


इस वार्षिक मेले में 20 देशों की करीब 12 हजार ऑटोमोबाइल्स कंपनियां हिस्सा लेने जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक ऑटो एक्सपो में इस साल साउथ कोरिया की ऑटो मैनुफैक्चरर कंपनी 'किया मोटर्स' और जापान की 'कावासाकी' पहली बार हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन


इस साल ऑटो एक्सपो में भारतीय ग्राहकों की नजर मारुति की थर्ड जेनरेशन स्विफ्ट पर भी रहेंगी, जो कि देश की अभी तक की बेस्ट सेलिंग कार मानी जाती है। वहीं उम्मीद की जा रही है कि ऑटो एक्सपो में इस साल मारुति सुजुकी अपना इलेक्ट्रिक व्हीकल कॉन्सेप्ट भी पेश कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

electrical and hybrid vehicles first look in Auto Expo 2018
auto expo 2018

बता दें कि सरकार देश में इलेक्ट्रिल कारों को बढ़ावा देने के लिए कड़ा प्रयास कर रही है। ईको-फ्रेंडली कारों के आने से वाहनों से होने वाले प्रदूषण के स्तर में गिरावट आएगी। इसी कड़ी में टोयोटा, हुंडई, टोयोटा मोटर्स और महिंद्रा जैसी ऑटोमोबाइल जगत की दिग्गज कंपनियां इलेक्ट्रिकल और हाईब्रिड व्हीकल के कॉन्सेप्ट पेश कर सकती हैं।

भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार विक्रेता कंपनी हुंडई इस साल अपनी 20वीं वर्षगांठ सेलिब्रेट करने जा रही है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि कंपनी ऑटो एक्सपो में कोई न कोई विशेष प्रोडक्ट जरूर लॉन्च करेगी। इसके अलावा साउथ कोरिया के ऑटोमाबाइल ब्रांड करीब 15 शानदार प्रोडक्ट लॉन्च कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed