फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   electric vehicles sales up in india, nearly 4 lakh electric vehicles registered

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में चलते हैं सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन, चार लाख से ऊपर पहुंची बिक्री

Mon, 15 Jul 2019 05:59 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 15 Jul 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
electric vehicles sales up in india, nearly 4 lakh electric vehicles registered
इलेक्ट्रिक वाहन - फोटो : Amar Ujala

सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक इन दिनों देशभर में तकरीबन चार लाख इलेक्ट्रिक या बैटरी से चलने वाले वाहन हैं। वहीं इनमें से आधे वाहन उत्तर प्रदेश और दिल्ली में हैं। सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिये कई योजनाओं पर काम कर रही है, जिनमें इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर जीएसटी और इनकम टैक्स में छूट शामिल है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में 1.39 लाख इलेक्ट्रिक वाहन

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा को बताया कि उत्तर प्रदेश में 1.39 लाख इलेक्ट्रिक वाहन रजिस्टर्ड हैं, वहीं दिल्ली में यह संख्या 75,600 है। हालांकि इनमें से सबसे ज्यादा वाहन ई-रिक्शा और ई-कार्ट हैं। मार्च 2015 में संसद में एक कानून पास करके सरकार ने इन्हें मोटर वाहनों की श्रेणी में शामिल करने को लेकर मान्यता दी थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

असम में सबसे ज्यादा 15,192 इलेक्ट्रिक वाहन

उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बाद तीसरा नंबर कर्नाटक और चौथा नंबर महाराष्ट्र का है। वहीं उत्तर पूर्वी राज्यों में असम में सबसे ज्यादा 15,192 इलेक्ट्रिक वाहन हैं। हालांकि देशभर में इलेक्ट्रिक वाहनों की यह संख्या आधिकारिक आंकड़ों से कहीं ज्यादा हो सकती है। इसकी वजह है कि पूरे देश में बिना रजिस्ट्रेशन के भी ई-रिक्शा चल रहे हैं। अगस्त 2016 में परिवहन मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन निकाला था, जिसमें सामान या यात्री ढोने वाले ई-रिक्शा और ई-कार्ट्स के लिए कमर्शियल परमिट को जरूरी किया गया था।
 

विज्ञापन

इथेनॉल और मिथेनॉल चलित वाहनों को छूट

वहीं पिछले साल अक्टूबर 2018 में मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए एक और नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसमें बैटरी से चलने वाले कमर्शियल इलेक्ट्रिक वाहनों और इथेनॉल और मिथेनॉल से चलने वाले वाहनों को परमिट लेने से छूट दी गई थी।

रजिस्ट्रेशन फीस में छूट देने का प्रस्ताव

साथ ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देश में इलेक्ट्रिक वाहनों और इको-फ्रैंडली को बढ़ावा देने के लिये रजिस्ट्रेशन फीस में छूट देने का भी प्रस्ताव दिया है। पांच जुलाई को संसद में पेश बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इलेक्ट्रिक वाहनों पर जीएसटी की दरें 12 प्रतिशत के घटा कर पांच प्रतिशत करने इलेक्ट्रिक कारों के लिए खरीदे जाने वाले लोन की ब्याज दरों पर इनकम टैक्स में डेढ़ लाख रुपये तक की छूट देने का एलान किया था।           
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed