फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   electric vehicles in india lockdown extended in india till 3rd may society of manufacturers of electric vehicles SMEV

लॉकडाउन बढ़ाना सही कदम, लेकिन इलेक्ट्रिक व्हीकल क्षेत्र पर अगले 1-2 महीने तक रहेगा असर: एसएमईवी

Tue, 14 Apr 2020 02:58 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 14 Apr 2020 02:58 PM IST
सार

इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माताओं के संगठन Society of Manufacturers of Electric Vehicles (SMEV), सोसायटी ऑफ मैन्युफैक्चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (एसएमईवी) ने प्रधानमंत्री मोदी के लॉकडाउन बढ़ाने के निर्णय को बिलकुल सही कदम बताया है। लेकिन इसके साथ ही अपने सेक्टर के लिए कुछ चिंताएं भी जाहिर की हैं। 
 

विज्ञापन
electric vehicles in india lockdown extended in india till 3rd may society of manufacturers of electric vehicles SMEV
electric vehicles - फोटो : Social

विस्तार

एसएमईवी ने मंगलवार को कहा कि लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला सही कदम है, हालांकि अगले 1-2 महीनों के लिए उसके सदस्यों के कामकाज पर निश्चित रूप से प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। 
विज्ञापन

एसएमईवी के महानिदेशक सोहिंदर गिल ने इस समय को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (ईवी) क्षेत्र के लिए परीक्षा की घड़ी बताते हुए कहा कि उसके सदस्यों के लिए ये समय नकदी बचाने, श्रमिकों की देखभाल करने और आगे विस्तार की योजना बनना का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गिल ने एक बयान में कहा, "देश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन का विस्तार सही कदम है। हालांकि, अगले 1-2 महीनों के लिए संचालन पर निश्चित रूप से प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। मेरा मानना है कि हम हजारों लोगों के जीवन को बचाने में सक्षम होंगे। और एक स्वस्थ राष्ट्र के रूप में उभरेंगे।" 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछली बार देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी जिसकी अवधि आज खत्म हो रही है। मगर राष्ट्र के नाम संबोधन में उन्होंने लॉकडाउन की अवधि को और 19 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। इससे पहले 24 मार्च को उन्होंने 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी। यह 25 मार्च से शुरू हुआ था और 14 अप्रैल इसकी आखिरी तारीख है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लॉकडाउन को लेकर देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में लॉकडाउन 2.0 का एलान किया। पीएम ने कहा कि अब देश में तीन मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। बता दें कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकतर मुख्यमंत्रियों ने पीएम मोदी से देश में लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ाने की अपील की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed