फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Electric scooters to ferry you metro station on one rupee per minute

अब ई-स्कूटर से एक रुपये/मिनट में कर सकेंगे घर से मेट्रो तक का सफर, इस शहर में मिलेगी सुविधा

Sun, 17 Nov 2019 10:12 AM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 17 Nov 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
Electric scooters to ferry you metro station on one rupee per minute
electric scooter - फोटो : social media

अब घर से मेट्रो तक का सफर और भी आसान होने जा रहा है। लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एलएमआरसी) दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे, महाराष्ट्र और भुवनेश्वर की तर्ज पर लखनऊ में भी यात्रियों की फेरी के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर मुहैया कराने वाला है। इसके लिए कंपनी की बेंगलुरु की प्राइवेट कंपनी से बात चल रही है। 

विज्ञापन

एक रुपये/मिनट में मिलेगी सुविधा

रिपोर्ट्स के अनुसार इलेक्ट्रिक स्कूटर की अधितकम स्पीड 25 किमी प्रतिघंटा होगी। इसके लिए ना लाइसेंस और ना ही हेलमेट की जरूरत पड़ेगी। अगर ऐसा होता है तो किराए पर स्कूटर लेने वाले यात्रियों को मात्र एक रुपये/मिनट के हिसाब से किराया चुकाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे मिलेगी स्कूटर की सुविधा

इलेक्ट्रिक स्कूटर की सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए यात्रियों को पहले प्ले स्टोर से एप डाउनलोड करना पड़ेगा, जो जीपीएस के जरिए नजदीक में उपलब्ध स्कूटर की जानकारी देगा। एक बार स्कूटर लोकेट होने पर यूजर्स को 250 रुपये चुकाने होंगे, जो बाद में वापस कर दिए जाएंगे। पैसे चुकाने के बाद एक क्यूआर कोड जेनरेट होगा जिससे आप स्कूटर को अनलॉक कर सकेंगे। बिल चुकाने के बाद 250 रुपये यूजर्स के ई-वॉलेट अकाउंट में वापस कर दिए जाएंगे। 

विज्ञापन

घर से लेकर मेट्रो स्टेशन तक कर सकते हैं इस्तेमाल

यूजर्स इलेक्ट्रिक स्कूटर का इस्तेमाल घर से लेकर मेट्र्रो स्टेशन तक कर सकेंगे। यूजर्स स्कूटर को पार्किंग इलाके में पार्क कर सकते हैं। अगर पार्किंग इलाके की सुविधा नहीं है तो स्कूटर को रोड किनारे भी पार्क कर सकेंगे।  

दो से तीन महीनों में होगा कॉन्ट्रैक्ट पर साइन

यूपीएमआसी के मैनेजिंग डायरेक्टर कुमार केशव ने कहा कि इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए कंपनी से बात चल रही है। साथ ही इसके नियम और शर्तों को लेकर भी बातचीत जारी है। अगर सब ठीक रहा तो अगले दो से तीन महीनों में कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किए जाएंगे।

फुल चार्ज में चलेगी छह हजार किमी

कंपनी के को-फाउंडर आरके मिश्रा ने इलेक्ट्रिक स्कूटर को बेहतर सवारी बताया है। साथ ही कहा कि यह लीथियम पावर बेस्ड स्कूटर है, जो एक बार फुल चार्ज करने पर छह हजार किलोमीटर चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed