{"_id":"594794c84f1c1b2f778b4a7c","slug":"eicher-polaris-s-multix-launched-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलारिस ने लॉन्च की पर्सनल युटीलिटी गाड़ी \"मल्टिक्स\"","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
पोलारिस ने लॉन्च की पर्सनल युटीलिटी गाड़ी "मल्टिक्स"
Updated Mon, 19 Jun 2017 02:40 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Eicher Polaris
आयशर पोलारिस प्राइवेट लिमिटेड ने 50:50 ज्वाइंट वेंचर के तहत आयशर मोटर व पोलारिस इंडस्ट्रीज इंक ने भारत के पहले पर्सनल युटीलिटी वाहन मल्टिक्स को दिल्ली में लॉन्च कर दिया है। इस वेहिकल के लॉन्च होते हुए ऑटोमोटिव वर्ग में एक अलग कटेगरी बन गई है। इस गाड़ी को उन कारोबारियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जिनकी जनसंख्या भारत में 5.8 करोड़ के आसपास है। इस वाहन के साथ कंपनी ने अपनी डीलरशिप को पड़पड़गंज में शुरू किया है। इसकी एक्सशोरूम दिल्ली कीमत 3 लाख 19 हजार रुपये है। दिल्ली के साथ कंपनी जल्द ही देश के अन्य महानगरों में अपनी शुरुआत करेगी। यह गाड़ी एएक्स प्लस व एमएक्स वेरिएंट में उपलब्ध है।
विज्ञापन
इस गाड़ी के लॉन्चिंग अवसर पर बातचीत करते हुए आयशर पोलारिश प्राइवेट लिमिटेड के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफीसर पंकज दूबे ने बताया कि,"हमारे लिए यह गौरव का क्षण है। हमने देश की राजधानी दिल्ली से एक नए सेगमेंट की शुरुआत की है। यह गाड़ी नई तकनीक व इनोवेशन के सहारे इंडीपेंडेंट बिजनेस मैन को पूरा सपोर्ट करेगी। "
विज्ञापन
इस गाड़ी को ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से बनाया गया है। इसमें परिवार के पांच लोग अपने सारे सामान के साथ आराम से बैठ सकते हैं। इस गाड़ी में 1918 लीटर की ढेर सारी जगह है। इसे जिसकी जैसी जरूरत हो उसके हिसाब से प्रयोग कर सकता है और सिर्फ तीन मिनट में इसे आप अपने परिवार के बैठने के लायक बना सकते हैं। यानी कि जब परिवार को साथ ले जाना है तो यह उस तरह काम आएगी और जब सामान ढोना हो तो इसका स्वरूप एकदम अलग हो जाएगा। इसमें लगा डीजल इंजन 28.45 किमीप्रली का माइलेज देता है। इसे सिर्फ 2999 रुपये में बुक करवाया जा सकता है।
विज्ञापन