फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   E-vehicles may become expensive on New Year government may end EV subsidy FAME scheme

E-Vehicles: नए साल पर महंगे हो सकते हैं ई-वाहन, ईवी सब्सिडी वाली फेम योजना को खत्म कर सकती है सरकार

Sat, 04 Nov 2023 05:57 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 04 Nov 2023 05:57 AM IST
सार

भारी उद्योग मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन देने के लिहाज से फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (फेम) के तहत अगले पांच वर्षों के लिए सब्सिडी बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। केंद्र सरकार ने 2015 से 2019 तक लागू फेम-1 योजना के लिए 895 करोड़ का आवंटन किया था। 

विज्ञापन
E-vehicles may become expensive on New Year government may end EV subsidy FAME scheme
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नए साल से इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) महंगे हो सकते हैं। ईवी को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई फेम योजना के तीसरे चरण के लिए दी जाने वाली सब्सिडी वित्त मंत्रालय चालू वित्त वर्ष के बाद खत्म कर सकता है। मंत्रालय का मानना है कि फेम-1 एवं फेम-2 के लाभार्थी ईवी निर्माताओं को किसी और सरकारी समर्थन की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन

भारी उद्योग मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन देने के लिहाज से फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (फेम) के तहत अगले पांच वर्षों के लिए सब्सिडी बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। केंद्र सरकार ने 2015 से 2019 तक लागू फेम-1 योजना के लिए 895 करोड़ का आवंटन किया था। 2019 से 2024 के लिए लागू फेम-2 योजना के तहत इस आवंटन को बढ़ाकर 10,000 करोड़ रुपये कर दिया गया। ईवी निर्माता फेम-3 के तहत आवंटन राशि बढ़ाए जाने की उम्मीद कर रहे हैं। लेकिन, फेम-3 योजना के तहत ईवी की जिस श्रेणी को प्रोत्साहन देना है, उसे सरकार ने अभी अंतिम रूप नहीं दिया है। 

विज्ञापन

2019 से लागू फेम-2 सब्सिडी योजना के जरिये एक अगस्त, 2023 7.53 लाख से अधिक ईवी दोपहिया वाहनों को समर्थन मिला है। यह योजना 7,090 ई-बसों, 5 लाख तिपहिया वाहनों, 55,000 चारपहिया यात्री कारों और 10 लाख दोपहिया वाहनों को सब्सिडी के माध्यम से सरकारी और साझा परिवहन के इलेक्ट्रिफिकेशन का समर्थन करने पर केंद्रित है। इनमें से केवल बसों और दोपहिया वाहनों की बिक्री उन लक्ष्यों के करीब रही है, जिन्हें योजना के तहत हासिल करने के लिए निर्धारित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

योजना पर विचार
एक सरकारी अधिकारी ने कहा, भारी उद्योग मंत्रालय फेम योजना के तीसरे चरण को लेकर वित्त मंत्रालय से चर्चा कर रहा है। प्रस्ताव पर अंतिम फैसला ईवी पहुंच की स्थिति, जरूरी समर्थन और पूंजी उपलब्धता को ध्यान में रखने के बाद लिया जाएगा। इसके अलावा, बैटरी और ऑटो कलपुर्जे विनिर्माण के लिए उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना के तहत भी समर्थन की पेशकश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed