फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   E vehicle sales down 20 percent in 2020-21

कोरोना महामारी : ई-वाहनों की बिक्री 2020-21 में 20 फीसदी घटी

Fri, 23 Apr 2021 02:20 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 23 Apr 2021 02:20 AM IST
सार

  • एसएमईवी ने कहा- महामारी और अन्य कारणों से बिक्री में आई गिरावट

विज्ञापन
E vehicle sales down 20 percent in 2020-21
EV - फोटो : Social Media

विस्तार

महामारी के कारण देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की कुल बिक्री 2020-21 में 20 फीसदी घटकर 2,36,802 इकाई रह गई। हालांकि, इस दौरान चार पहिया ई-वाहनों की बिक्री में तेजी रही। इससे पिछले वित्त वर्ष के दौरान दोपहिया, तिपहिया और चार पहिया ई-वाहनों की कुल बिक्री 2,95,683 इकाई रही थी।

विज्ञापन


सोसायटी ऑफ मैन्युफैक्चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल (एसएमईवी) के बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 2020-21 में दोपहिया ई-वाहनों की बिक्री 6 फीसदी घटकर 1,43,837 इकाई रह गई। इस दौरान तिपहिया ई-वाहनों की बिक्री 1,40,683 इकाई से कम होकर 88,378 इकाई रही। इनमें उन तिपहिया वाहनों को शामिल नहीं किया गया है, जो परिवहन प्राधिकरण के पास पंजीकृत नहीं हैं।
विज्ञापन


हालांकि, चार पहिया ई-वाहनों की बिक्री 53 फीसदी वृद्धि के साथ 4,588 इकाई पर पहुंच गई। एसएमईवी के महानिदेशक सोहिंदर गिल ने कहा कि 2020-21 की शुरुआत से पहले ई-वाहनों की अच्छी बिक्री की उम्मीद थी। लेकिन, महामारी, लॉकडाउन और अन्य कारणों की वजह से बिक्री में गिरावट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फेम-2 योजना के तहत ई-वाहनों की बिक्री लक्ष्य पाने के लिए काफी कुछ करना बाकी है। साथ ही नीतिगत बदलाव के लिए सरकार का समय पर हस्तक्षेप जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed