फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   e amrit website launched at united nations climate change conference 2021 Indian government launches E-Amrit web portal for all information related to electric vehicles

E-Amrit: भारत ने लॉन्च किया ई-अमृत वेब पोर्टल, तोड़ेगा इलेक्ट्रिक वाहन से जुड़े मिथक, देगा सभी सूचनाएं

Thu, 11 Nov 2021 03:20 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 11 Nov 2021 03:20 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक वेब पोर्टल लॉन्च किया है। यह वेबसाइट इलेक्ट्रिक वाहनों से जुड़ी सभी जानकारियां के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन होगी।

विज्ञापन
e amrit website launched at united nations climate change conference 2021 Indian government launches E-Amrit web portal for all information related to electric vehicles
E-Amrit web portal Grab - फोटो : E-Amrit

विस्तार

केंद्र सरकार ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक वेब पोर्टल लॉन्च किया है। नीति आयोग ने एक बयान में कहा कि E-Amrit (ई-अमृत) वेबसाइट इलेक्ट्रिक वाहनों से जुड़ी सभी जानकारियां जैसे उनकी खरीद, निवेश के अवसरों, नीतियों और सब्सिडी के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन होगी।
विज्ञापन


ईवी से जुड़े मिथक तोड़ेगा
वेब पोर्टल इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने से जुड़े मिथकों का भी पर्दाफाश करेगा। यह अनिवार्य रूप से इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के फायदों पर उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए सरकार द्वारा की जा रही सभी पहलों का पूरक होगा। नीति आयोग का इरादा ई-अमृत पोर्टल को ज्यादा संवादात्मक और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाने के लिए इसमें और ज्यादा फीचर्स जोड़ने और इनोवेटिव टूल्स पेश करने का है।
विज्ञापन


यूके-भारत संयुक्त रोडमैप 2030 का हिस्सा
ई-अमृत पोर्टल को यूके सरकार के साथ सहयोगात्मक ज्ञान विनिमय कार्यक्रम के तहत नीति आयोग द्वारा विकसित और होस्ट किया गया है। यह यूके-भारत संयुक्त रोडमैप 2030 का एक हिस्सा है जिस पर दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने हस्ताक्षर किए हैं। पोर्टल के लॉन्च में यूके के हाई-लेवल क्लाइमेट एक्शन चैंपियन निगेल टॉपिंग और नीति आयोग के सलाहकार सुधेंदु ज्योति सिन्हा ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईवी को बढ़ावा
हाल के दिनों में, देश ने परिवहन के डीकार्बोनाइजेशन और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अपनाने से इलेक्ट्रिक भविष्य की ओर बदलाव में तेजी लाने के लिए कई पहल की है। FAME और PLI जैसी योजनाएं इलेक्ट्रिक वाहनों को जल्दी अपनाने के लिए एक इकोसिस्टम बनाने में खासतौर पर महत्वपूर्ण रही हैं।


राज्यों की ई-वाहन नीति
विभिन्न भारतीय राज्यों ने अपनी इलेक्ट्रिक वाहन नीतियां शुरू की हैं जिनमें इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स, थ्री-व्हीलर्स और फोर-व्हीलर्स की खरीद के लिए सब्सिडी शामिल है। राज्यों ने इलेक्ट्रिक वाहनों को रजिस्ट्रेशन शुल्क और रोड टैक्स से भी छूट दी है। दिल्ली अपनी इलेक्ट्रिक वाहन नीति को सफलतापूर्वक लागू करने में सबसे आगे रही है। शहर ने पिछले कुछ महीनों में इलेक्ट्रिक वाहनों के रजिस्ट्रेशन में तेजी देखी है और अब अपनी नीति से सब्सिडी का लाभ वापस ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed