नई Ducati Multistrada 950 S भारत में 2 नवंबर को होगी लॉन्च, बुकिंग शुरू, जानें क्या होंगे फीचर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें मौजूदा मॉडल जैसा इंजन मिलेगा। 2020 Ducati Multistrada 950 S में पावर के लिए 937 सीसी L-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड मोटर दिया जा सकता है। इसका इंजन 9,000 आरपीएम पर 111 bhp का मैक्सिमम पावर और 7,750 आरपीएम पर 96 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
Multistrada 950 S का कर्ब वजन 230 किलोग्राम होगा। यह Multistrada 950 के बेस मॉडल के मुकाबले तीन किलोग्राम ज्यादा भारी होगा।
Get ready to explore #AWholeNewWorld aboard the Multistrada 950 S.
— Ducati India (@Ducati_India) October 26, 2020
Pre-bookings for the new Multistrada 950 S are open now. Contact your nearest Ducati dealership to know more: https://t.co/UDKH1rr4m4#Multistrada950S #DucatiIndia pic.twitter.com/4u1MzdIilY
Multistrada 950 S के टॉप स्पेसिफिकेशन वाले मॉडल में कई नए फीचर्स मिलेंगे। इसमें इलेक्ट्रॉनिक सस्पेंशन के साथ डुकाटी स्काईहुक सस्पेंशन ईवो (डीएसएस), डुकाटी क्विक शिफ्ट अप एंड डाउन (डीक्यूएस) के साथ इलेक्ट्रॉनिक, डुकाटी कॉर्नरिंग लाइट्स के साथ फुल-एलईडी हेडलाइट, 5 इंच का फुल कलर टीएफटी डिस्प्ले, हैंड्स-फ्री सिस्टम, क्रूज कंट्रोल और बैकलिट हैंडलबार कंट्रोल के साथ बॉश कॉर्नरिंग एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) मिलेगा।
Multistrada 950 S को ग्राहक कास्ट अलॉय और स्पोक व्हील दोनों ही विकल्पों में खरीद सकेंगे। ऑफ-रोड जगहों के लिए इसमें 19 इंच का फ्रंट व्हील मिलेगा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Multistrada 950 की डिलीवरी नवंबर महीने में ही शुरू हो जाएगी। लॉन्च के बाद भारतीय बाजार में इसका सीधा और कड़ा मुकाबला Triumph Tiger 900 रेंज, BMW F 750 GS और BMW F 850 GS जैसी मोटरसाइकिलों से होगा।