फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Dubai traffic Police using drones for Surveillance record as many as 2933 traffic violations

आसमान से निगरानी करने लगी दुबई की ट्रैफिक पुलिस, ड्रग डीलर दबोचे गए

Fri, 04 Jun 2021 04:25 PM IST
प्रदीप पाण्डेय ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Fri, 04 Jun 2021 04:25 PM IST
सार

प्रयोग के तौर पर दो ड्रोन का इस्तेमाल पुलिस ने किया और यह प्रयोग शानदार रहा। ट्रैफिक नियम को तोड़ने के अलावा इन ड्रोन ने ड्रग्स माफिया को भी नहीं बख्सा है। इन ड्रोन ने 159 ऐसे लोगों को पकड़े हैं जो ड्रग्स के कारोबार में शामिल थे।

विज्ञापन
Dubai traffic Police using drones for Surveillance record as many as 2933 traffic violations
ड्रोन - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

ट्रैफिक पुलिस का नाम लेते ही आपकी जेहन में चौराहे पर खड़ा एक पुलिसवाला नजर आता है, लेकिन अब यह पुराना ख्याल कहा जाएगा और यदि आप यह भी सोच रहे हैं एडवांस ट्रैफिक पुलिस सीसीटीवी कैमरे से निगरानी कर रही है तो आपको अपने ज्ञान के स्तर को और आगे ले जाना होगा। यदि आप दुबई में हैं तो वहां की ट्रैफिक पुलिस आसमान से आप नजर रख रही है। दुबई की ट्रैफिक पुलिस ड्रोन के जरिए अपनी ड्यूटी कर रही है, ताकि ट्रैफिक के नियमों को तोड़ने वाले किसी भी कीमत पर बच ना पाएं।

विज्ञापन


ड्रोन ने नियम तोड़ने वाले 2,933 लोगों को पकड़ा
दुबई पुलिस का ड्रोन सर्विलांस सिस्टम कितना एडवांस और हाईटेक है, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि हाल ही में दुबई पुलिस ने ड्रोन की मदद से 2,933 लोगों को ट्रैफिक नियम तोड़ने हुए पकड़ा है। दुबई पुलिस ने जब से ड्रोन का इस्तेमाल किया है, तब से उनका काम काफी आसान हो गया है और नियम तोड़ने वाले भी अब सतर्क रहने लगे हैं।
विज्ञापन


खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ये ड्रोन सिर्फ उन नैरो लेन की ही स्कैनिंग ही नहीं करते जहां पेट्रोलिंग पुलिस की कार नहीं पहुंच पाती, बल्कि ये ड्रोन हाई रिजॉल्यूशन कैमरे से भी लैस हैं। इनके कैमरे की क्वॉलिटी इतनी जबरदस्त है कि अधिक ऊंचाई से भी गाड़ियों के नंबर प्लेट को ये आसानी से कैप्चर कर सकते हैं। इसके अलावा गाड़ी चला रहे शख्स के चेहरे को भी ये बखूबी रिकॉर्ड करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयोग के तौर पर दो ड्रोन का इस्तेमाल पुलिस ने किया और यह प्रयोग शानदार रहा। ट्रैफिक नियम को तोड़ने के अलावा इन ड्रोन ने ड्रग्स माफिया को भी नहीं बख्सा है। इन ड्रोन ने 159 ऐसे लोगों को पकड़े हैं जो ड्रग्स के कारोबार में शामिल थे। इसके अलावा इन ड्रोन ने 518 ऐसे लोगों की भी पहचान की है जिन्होंने कोरोना के दौरान मास्क नहीं पहना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed