{"_id":"5b7e92e042c7924676416cd8","slug":"driving-license-making-process-will-change-from-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए देते हैं घूस तो हो जाइए सतर्क","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए देते हैं घूस तो हो जाइए सतर्क
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 23 Aug 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
कोई भी सरकारी काम कराना लोहे के चने चबाने जैसा होता है। सारा पेपरवर्क और नियम कानूनों के बावजूद सिफारिश के बिना काम नहीं होता, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा कम से कम ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब आपको किसी भी तरह की सिफारिश की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
दरअसल 31 अक्टूबर तक ट्रांसपोर्ट डिपॉर्टमेंट के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए मैनुअल टेस्ट का तरीका बदल जाएगा। इसके लिए अब ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट होगा जो पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड होगा।
विज्ञापन
विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए इस टेस्ट को पास करना जरूरी कर दिया जाएगा।अब इस टेस्ट की वीडियो रिकॉर्डिंग भी होगी। कार के अंदर एक कैमरा इंस्टाल किया जाएगा, ताकि यह पता चल सके कि लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाला ही टेस्ट देने आया है। जो लोग टेस्ट नहीं पास कर पाएंगे,और अगर वो चाहेंगे तो उन्हें टेस्ट की वीडियो रिकॉडिर्ंग भी दी जाएगी, ताकि उन्हें पता चल सके कि वो किस वजह से टेस्ट पास नहीं कर पाए।
विज्ञापन
डिपॉर्टमेंट का मानना है कि नए ट्रैक पर ड्राइविंग टेस्ट से रोड एक्सीडेंट्स में कमी आएगी, क्योंकि अनुभवी लोगों का ही लाइसेंस बन सकेगा। बता दें ट्रांसपोर्ट डिपॉर्टमेंट की 12 अथॉरिटी हैं, जहां ड्राइविंग लाइसेंस बनते हैं। परिवहन विभाग ने इन सभी के लिए लाइसेंस बनवाने का तरीका स्वचालित करने का निर्णय लिया है। सराय काले खां और शेख सराय अथॉरिटी में यह सुविधा शुरू हो चुकी है। जबकि बाकी की 10 अथॉरिटीज में इसे अगस्त से शुरू होना था लेकिन तैयारी पूरी न होने के कारण इसे अब अक्टूबर में शुरू किया जाएगा।