{"_id":"5f8c1af6df470919972b1931","slug":"driver-can-be-punished-for-touching-the-phone-while-driving-in-england-for-next-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जानिए उस जगह के बारे में जहां अब गाड़ी चलाते समय फोन छूने पर होगी सजा, कटेगा भारी चालान","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
जानिए उस जगह के बारे में जहां अब गाड़ी चलाते समय फोन छूने पर होगी सजा, कटेगा भारी चालान
Sun, 18 Oct 2020 05:18 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sun, 18 Oct 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
Car Bad Habits
- फोटो : Pixabay
भारत में नया मोटर व्हीकल एक्ट के लागू होने के बाद से ट्रैफिक के नियम और भी सख्त हो गए हैं। देश में पहले के मुकाबले ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर लोगों को अब 10 गुना तक ज्यादा चालान भरना पड़ रहा है। लेकिन भारत से बाहर ऐसे कई देश हैं, जहां ट्रैफिक के नियम और भी सख्त हैं। बात करें इग्लैंड की तो यहां अगले साल से गाड़ी चलाते समय अगर ड्राइवर मोबाइल फोन को छूते हुए पाया गया, तो उसके वाहन चलाने पर प्रतिबंध तक लग सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos
इंग्लैंड में मौजूदा कानून के तहत अभी केवल फोन कॉल या मैसेज करने पर ही वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। लेकिन अगले साल से यहां ट्रैफिक के नियम और भी सख्त होने वाले हैं। अगले साल से इग्लैंड में वाहन चलाते समय किसी भी कारण से मोबाइल को छूने पर ड्राइवर के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस सख्त कार्रवाई कर सकती है।
यानी साल 2021 से यहां अगर कोई चालक गाड़ी चलाते समय मोबाइल से तस्वीर लेते हुए, इंटरनेट चलाते हुए या फिर म्यूजिक प्ले लिस्ट को बदलते हुए पकड़ा गया तो उस पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
यानी साल 2021 से यहां अगर कोई चालक गाड़ी चलाते समय मोबाइल से तस्वीर लेते हुए, इंटरनेट चलाते हुए या फिर म्यूजिक प्ले लिस्ट को बदलते हुए पकड़ा गया तो उस पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड में वाहन चालक अपने स्मार्टफोन का केवल नेविगेशन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इस दौरान भी वो गाड़ी चलाते समय अपने मोबाइल को छू नहीं सकते। इसके लिए उन्हें वॉयस कमांड का इस्तेमाल करना होगा। गाड़ी चलाते समय ड्राइवर वॉयस कमांड की मदद से मोबाइल पेमेंट भी कर सकता है। बता दें कि यहां गाड़ी चलाते समय हैंड-फ्री वीडियो कॉल और वीडियो प्ले करने पर पहले ही प्रतिबंध है। नियमो को तोड़ने वाले चालक को 200 यूरो तक का चालान भरना पड़ सकता है।