Dio Repsol Honda एडिशन भारत में 69,757 रुपये में लॉन्च, जानें क्या है इसमें खास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (Honda Motorcycle and Scooter India-HMSI) ने अपनी Dio का Repsol Honda एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। इस मॉडल में Repsol Honda MotoGP रेसिंग टीम पर बेस्ड नए ग्राफिक्स और कलर दिए गए हैं। नए एडिशन Honda के 800वें ग्रैंड प्रिक्स विन का उत्सव भी हैं, जो अक्तूबर 2020 में आए थे।
Dio Repsol Honda Edition की गुरुग्राम एक्स-शोरूम कीमत 69,757 रुपये है। कंपनी की तरफ से बताया गया है कि Repsol एडिशन मॉडल इस सप्ताह की शुरुआत से होंडा के डीलरशिप्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।
Dio में Repsol होंडा मोटोGP बाइक से प्रेरित शानदार कलर कम्बिनेशन दिए गए हैं। हालांकि, नए कलर के अलावा इस स्कूटर में आपको कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसके अलावा इसके इंजन में भी कोई भी मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो Honda Dio में ग्राहकों को 110 सीसी सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 7.68 bhp की मैक्सिमम पावर और 8.79 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें फ्यूल इंजेक्शन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे ग्राहकों को बेहतरीन राइडिंग अनुभव मिलेगा। इसका इंजन CVT यूनिट से लैस है।
इस मौके पर यदविंदर सिंह गुलेरिया, डायरेक्टर- सेल्स एंड मार्केटिंग, होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया प्रा. लिमिटेड ने कहा, ‘‘नई होर्नेट 2.0 और अपग्रेडेड BS6 डियो दोनों ने अपने सेगमेन्ट में उपभोक्ताओं को शानदार अनुभव प्रदान किया है। लिमिटेड एडीशन रेपसोल होंडा डियो के लॅान्च के साथ हमें खुशी है कि हम होंडा के रेसिंग रोमांच को मोटो जीपी प्रशंसकों के लिए भारतीय सड़कों पर उतारने जा रहे हैं।"