{"_id":"5f7f06958ebc3e9b7965a5d6","slug":"demand-for-yamaha-scooters-and-motorcycles-increased-in-india-sales-up-17-percent-in-september","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत में बढ़ी Yamaha के स्कूटर और मोटरसाइकिलों की मांग, सितंबर में 17% ज्यादा हुई बिक्री","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
भारत में बढ़ी Yamaha के स्कूटर और मोटरसाइकिलों की मांग, सितंबर में 17% ज्यादा हुई बिक्री
Thu, 08 Oct 2020 06:01 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Thu, 08 Oct 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : Yamaha Motor
यामाहा मोटर इंडिया (Yamaha Motor India) के लिए सितंबर का महीना शानदार रहा। कंपनी की तरफ से बताया गया है कि सितंबर 2020 में उसके 63052 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि, सितंबर 2019 में कंपनी के 53727 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यानी पिछले साल से इसकी तुलना की जाए तो सितंबर महीने में यामाहा की बिक्री में 17 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
लॉकडाउन के हटाए जाने के बाद पिछले तीन महीनों से कंपनी की बिक्री में बढ़त दर्ज की गई है। जुलाई 2019 के मुकाबले जुलाई 2020 में कंपनी की बिक्री में 4.3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई थी। जबकि, अगस्त 2019 के मुकाबले अगस्त 2020 में कंपनी की बिक्री में 14.8 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई थी।
यामाहा मोटर इंडिया को उम्मीद है कि त्योहारी सीजन में उसकी बिक्री और भी बढ़ेगी। बिक्री को बढ़ाने के लिए कंपनी की तरफ से कई वाहनों पर ग्राहकों को कई आकर्षक फाइनेंस स्कीम्स दिए जा रहे हैं।

जुलाई में 4.3 फीसदी बढ़ी बिक्री
यामाहा मोटर इंडिया ने जुलाई 2020 में कुल 49,989 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, जुलाई 2019 में कंपनी ने कुल 47,918 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी पिछले साल से इसकी तुलना की जाए तो जुलाई महीने में यामाहा की बिक्री में 4.3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
अगस्त में 14.8 फीसदी बढ़ी बिक्री
यामाहा मोटर इंडिया ने अगस्त 2020 में कुल 60,505 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, अगस्त 2019 में कंपनी ने कुल 52706 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी पिछले साल से इसकी तुलना की जाए तो अगस्त महीने में यामाहा की बिक्री में 14.8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
यामाहा की लाइनअप
- 125 सीसी सेगमेंट में कंपनी के Fascino, Ray ZR और Ray ZR Street Rally बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
- 150 सीसी सेगमेंट में कंपनी के R15 Version 3.0 और MT-15, FZ FI और FZS FI वर्जन बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
- 150 सीसी सेगमेंट में कंपनी के FZ 25 और नई FZS 25 बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।