स्कूटी पर जा रहा था कपल बिना हेलमेट पहने लड़की को Delhi Traffic Police ने सिखाया सबक
एक नजर साझे किए गए वीडियो पर
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) February 9, 2019
इस पर यूजर्स ने कमेंट करते हुए दिल्ली पुलिस को इस काम के लिए बधाई दी। तो कुछ ने बाइक के पीछे बैठी महिला पर तंज कसा। वहीं कुछ ने हेलमेट न पहनने पर मोदी को ही लपेटे में ले लिया। हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब ट्रैफिक पुुलिस अपने एक से बढ़कर एक ट्वीट्स की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स, खासकर युवाओं के बीच खूब लोकप्रिय हो रही है।
इससे पहले भी सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन संबंधी संदेश देने के लिए वह अक्सर चर्चित फिल्मों, सेलिब्रिटीज और ट्रेंडिंग टॉपिक आधार बनाती है। हालांकि इसके बावजूद कुछ लोग अभी भी बिना हेलमेट पहने घर से निकल रहे हैं, लेकिन कुछ ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने वाले लोगों को यह मुहिम काफी पसंद आ रही है।