फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi airport to noida taxi fare from igi airport to ghaziabad taxi service upsrtc taxi services in lockdown upsrtc taxi charges upsrtc taxi booking igia delhi

दिल्ली हवाई अड्डे से गाजियाबाद तक टैक्सी का किराया 10,000 रुपये, 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

Fri, 15 May 2020 12:15 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 15 May 2020 12:15 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट पर संज्ञान लिया है कि निगम दिल्ली एयरपोर्ट से नोएडा और गाजियाबाद के लिए 10,000 रुपये बतौर टैक्सी किराया लेगा। अब इस मामले की जांच और 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट पेश करने के लिए एक समिति बनाने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन
delhi airport to noida taxi fare from igi airport to ghaziabad taxi service upsrtc taxi services in lockdown upsrtc taxi charges upsrtc taxi booking igia delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

यूपीएसआरटीसी के प्रबंध निदेशक राज शेखर ने कहा, "अगर किसी जिले के कुछ लोग हैं, तो बस का विकल्प व्यवहारिक नहीं है। टैक्सी जैसे छोटे वाहनों का उपयोग 250 किमी प्रति दिन तक किया जाता है। चूंकि यह एक चार्टर्ड सुविधा है, इसलिए चार्टर्ड रेट लागू होते हैं।" 
विज्ञापन

एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक राज शेखर ने कहा, "और जब यह हमारे संज्ञान में लाया गया कि उच्च दरों पर किराया वसूला जा रहा है, तो UPSRTC ने संज्ञान लिया और एक समिति बनाई। वे इस मामले को देखेंगे और 24 घंटे के भीतर निर्णय लेंगे कि क्या संशोधन किया जाना चाहिए। हम अधिसूचना जारी करेंगे और लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेंगे।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

राज शेखर ने एक ट्वीट कर यह भी स्पष्ट किया कि यूपीएसआरटीसी की सेवाएं इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से नोएडा या गाजियाबाद क्वारंटीन केंद्रों तक पूरी तरह से मुफ्त हैं, जैसा कि यूपीएसआरटीसी के अन्य सभी परिचालन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा। 
विज्ञापन

यूपीएसआरटीसी के प्रबंध निदेशक राज शेखर ने 9 मई को, नोएडा और गाजियाबाद में निगम के क्षेत्रीय प्रबंधकों को एक पत्र जारी किया था। इस पत्र में बताया गया था कि वे हवाई अड्डा से दिल्ली से नोएडा और गाजियाबाद और आसपास के अन्य क्षेत्रों के लिए निवासियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाएंगे, जिन्हें वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों से वापस लाया गया है। पत्र में कहा गया कि, "निगम हवाई अड्डे पर बसें और टैक्सियां मुहैया कराएगा। जिन लोगों को यात्रा करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा मंजूरी दे दी जाएगी और Covid-19 के कोई लक्षण नहीं पाए जाएंगे, वे इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं।" 

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 250 किमी के दायरे में किसी भी गंतव्य के लिए टैक्सी की सवारी के लिए 10,000 रुपये तय किए गए थे। UPSRTC की टैक्सी बुक करने का न्यूनतम किराया सेडान कार के लिए 10,000 और SUV कार के लिए 12,000 होगा। 250 किमी से अधिक की अतिरिक्त दूरी के लिए अतिरिक्त किराया वसूला जाएगा। यदि आप इतना खर्च नहीं कर सकते तो निगम की बसें 100 किमी तक की दूरी के लिए नॉन-एसी बस में न्यूनतम 1,000 रुपये प्रति सीट और एसी बस में 1,320 रुपये प्रति सीट चुकाकर सफर कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed