{"_id":"5e046b428ebc3e87c80fac79","slug":"dealers-will-provide-vehicle-numbers-after-high-security-number-plate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बाद अब डीलर से मिलेगा वाहन का नंबर, जल्द शुरू होगी व्यवस्था","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बाद अब डीलर से मिलेगा वाहन का नंबर, जल्द शुरू होगी व्यवस्था
Thu, 26 Dec 2019 01:41 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 26 Dec 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
Passenger vehicle
हाई सिक्योरिटी प्लेट लगाने के साथ ही वाहन डीलर खरीदारों को वाहनों के नंबर भी उपलब्ध कराएंगे। वाहनों के नंबर आवंटन का कार्य भी परिवहन विभाग वाहन डीलरों को सौंपने की तैयारी कर रहा है। इससे नंबर और नंबर प्लेट मिलने में हो रही देरी में कमी आएगी। इसके लिए सॉफ्टवेयर में बदलाव किया जाएगा।
संभागीय परिवहन कार्यालय में वाहनों की हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का कार्य एक अप्रैल 2019 से शुरू हो चुका है। वाहन डीलर ही खरीदारों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट उपलब्ध करा रहे हैं।
अब परिवहन विभाग नंबरों के आवंटन का कार्य भी वाहन डीलरों को सौंपने की तैयारी कर रहा है। सभी वाहन डीलर परिवहन विभाग के वाहन 4.0 साफ्टवेयर से जुड़े हुए हैं। इससे ही वाहनों का टैक्स जमा किया जाता है।

इसे लागू करने के लिए वाहन 4.0 साफ्टवेयर में कुछ बदलाव किया जाएगा। इसमें हर डीलर को वाहन नंबर की सीरीज के लिए कोड आवंटित किए जाएंगे। इससे परिवहन विभाग को पता लग जाएगा कि किस नंबर को किस वाहन डीलर ने आवंटित किया है। राजस्थान में वाहन डीलर्स ही खरीदारों को नंबर आवंटित करते हैं। इसी तरह आगरा में भी यह व्यवस्था लागू की जाएगी।
हाई सिक्योरिटी प्लेट के साथ ही वाहनों के नंबर भी डीलरों को आवंटित करने का काम शुरू होगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है। -एके सिंह, एआरटीओ, प्रशासन
हाई सिक्योरिटी प्लेट के साथ ही वाहनों के नंबर भी डीलरों को आवंटित करने का काम शुरू होगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है। -एके सिंह, एआरटीओ, प्रशासन