फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Cricketers and Bollywood Celebrities will reached Auto Expo greater Noida

ऑटो एक्सपो में कारों के साथ लगेगा सितारों का मेला, सचिन और अक्षय जैसी हस्तियां होंगी शामिल

Sat, 03 Feb 2018 11:57 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Feb 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
Cricketers and Bollywood Celebrities will reached Auto Expo greater Noida
Auto Expo - फोटो : ऑटो एक्सपो
ऑटो एक्सपो-2018 में बड़ी संख्या में फिल्मी और खेल जगत के बड़े सितारों भी शामिल होंगे। एक्सपो में भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के अलावा, सुपरस्टार अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम और तापसी पन्नू जैसे सितारे अपने ब्रांड का प्रचार करने ग्रेटर नोएडा आएंगे। 
विज्ञापन


ऑटो एक्सपो में 7 और 8 फरवरी को 24 नई कारों और टू व्हीलर प्रदर्शित की जाएंगी। कंपनियां अपने वाहनों के प्रचार के लिए ब्रांड एबेस्डर को लाने की तैयारी में जुटी हैं। अभी तक कई कंपनियों ने बड़े सितारों के पहुंचने की बात कही है। खास बात यह है कि भारत रत्न सचिन तेंदुलकर बीएमडब्ल्यू का प्रचार करने के लिए 7 फरवरी को ग्रेटर नोएडा आएंगे। वहीं, अक्षय कुमार होंडा के टू-व्हीलर की लांचिंग के सिलसिले में एक्स्पो पहुंचेंगे। जबकि यामाहा इंडिया की ओर से फिल्मस्टार  जॉन अब्राहम लाचिंग के लिए मेले में आएंगे। इसके अलावा तापसी पन्नू और अन्य कई सितारों के एक्सपो में पहुंचने की जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन


उधर आम जनता के लिए 9 फरवरी से शुरू होने जा रहे ऑटो एक्सपो के टिकट के लिए पार्किंग के नजदीक टिकट विंडो बनाए गए हैं। सके अलावा परिसर में गाड़ियों के लिए हॉल तैयार किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जीप, फॉक्सवैगन, जगुआर नहीं दिखेंगे इस बार 
एक्सपो में इस बार कई बड़ी कंपनियां शामिल नहीं होंगी।  फॉक्सवैगन, जगुआर, जीप, जनरल मोटर्स जैसी बड़ी कंपनियों इस बार मेले में नहीं दिखेंगी। पिछली बार मेले में 59 कंपनियां आईं थीं। इस बार 51 कंपनियां इसमें हिस्सा ले रही हैं। मेेले में कोरियाई कंपनी किआ और भारतीय कंपनी 22 मोटर्स समेत कुछ और कंपनियां इस बार वाहनों को प्रदर्शित करने पहुंचेंगी।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed