फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Court extended custody of Nissan Motor chairman Carlos Ghosan for 10 days

निसान के चेयरमैन कार्लोस घोसन की हिरासत अदालत ने 10 दिन के लिए बढ़ाई

Wed, 21 Nov 2018 03:47 PM IST
आॅटो डेस्क,अमर उजाला
आॅटो डेस्क,अमर उजाला Updated Wed, 21 Nov 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
Court extended custody of Nissan Motor chairman Carlos Ghosan for 10 days
carlos ghosan

जापान में एक अदालत ने बुधवार को निसान मोटर के चेयरमैन कार्लोस घोसन की हिरासत 10 दिन के लिए बढ़ा दी। साथ ही यह भी संभावना है कि कथित वित्तीय गड़बड़ी के इस मामले में कंपनी के खिलाफ भी मुकदमा दायर किया जा सकता है।

विज्ञापन


निसान-रेनॉ-मित्सुबिशी का गठजोड़ बनाने वाले घोसन की सोमवार को हुई गिरफ्तारी से वैश्विक कार उद्योग और जापान का कारपोरेट जगत सकते में आ गया है। मीडिया रिपोर्ट में बुधवार को कहा गया है कि तोक्यो की जिला अदालत ने घोसन की हिरासत को 10 और दिन के लिए बढ़ा दिया है, क्योंकि घोसन के अपने वेतन-भत्तों को कथित तौर पर कम दिखाने के मामले में अभियोजकों ने अपनी जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन


घोसन की गिरफ्तारी के 48 घंटे बाद जांचकर्ताओं ने उसकी हिरासत 10 दिन बढ़ाए जाने की मांग की। उन्हें उत्तरी तोक्यो में एक हिरासत केंद्र में रखा गया है, जहां कोई ऐशो-आराम नहीं है। अभियोजक अयानो कानेजुका ने एजेंसी को बताया, ‘‘सैद्धांतिक तौर पर उन्हें उनके कक्ष में अकेले ही रखा गया है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


निसान के लिए भी हालात बद से बदतर हो गए हैं। असाही शिमबन ने अपनी रपट में कहा है कि तोक्यो जिला लोक अभियोजक के कार्यालय का मानना है कि इस मामले में कंपनी को भी जवाब देना चाहिए कि उसने पांच साल तक अपने चेयरमैन के वेतन-भत्तों को कम करके क्यों दिखाया।

इस खबर पर अभियोजक कार्यालय और कंपनी दोनों ने टिप्पणी करने से मना कर दिया। फ्रांसीसी और जापानी अधिकारी कंपनी में निवेशकों के विश्वास को बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि घोसन की गिरफ्तारी के बाद निसान-रेनो-मित्सुबिशी के शेयर गिरे हैं।


निसान का निदेशक मंडल बृहस्पतिवार को घोसन को चेयरमैन पद से हटाने पर निर्णय करेगा। हालांकि फ्रांस की वाहन निर्माता कंपनी रेनॉ ने कार्लोस घोसन को अपना मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाए रखने का निर्णय किया है। यद्यपि उसने मंगलवार को घोषणा की कि कंपनी में दूसरे नंबर के व्यक्ति थिएरी बोल्लोर फिलहाल घोसन का काम संभालेंगे। बोल्लोर कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed