{"_id":"5e7720f28ebc3e6fd73c818f","slug":"coronovirus-covid-19-india-hero-motocorp-shuts-all-plants-across-world-automobile-industry-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोनो वायरस का प्रकोप: Hero Motocorp ने दुनियाभर में अपने सभी संयंत्रों को बंद किया","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
कोरोनो वायरस का प्रकोप: Hero Motocorp ने दुनियाभर में अपने सभी संयंत्रों को बंद किया
Sun, 22 Mar 2020 01:55 PM IST
अमर शर्मा
ऑटोमोबाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटोमोबाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 22 Mar 2020 01:55 PM IST
सार
भारत की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp Ltd (HMCL) (हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड) ने भारत, कोलंबिया और बांग्लादेश सहित अपने सभी मैन्युफेक्चरिंग और एसेंबली प्लांट का संचालन इस महीने के आखिर तक बंद कर दिया है।
विज्ञापन
हीरो मोटोकॉर्प
- फोटो : Social
विस्तार
कंपनी ने कहा कि भारत में कोरोनोवायरस के बढ़ते हुए नए मामलों को देखते हुए, बंद की इस अवधि के दौरान राजस्थान के नीमराणा स्थित कंपनी का ग्लोबल पार्ट्स केंद्र भी बंद रहेगा। अकेले शनिवार को, 60 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए थे। इसके साथ ही भारत में इस जानलेवा वायरस से प्रभावित लोगों की संख्या 315 हो गई थी। इस महामारी ने अब तक देश में चार लोगों की जान ले ली है।
विज्ञापन
Trending Videos
हीरो मोटोकॉर्प ने रविवार को शेयर बाजार को भेजे गए एक नोट में कहा, "उत्तर भारतीय राज्य राजस्थान में जयपुर में नवाचार और प्रौद्योगिकी केंद्र (सीआईटी) सहित अन्य सभी कार्यों और स्थानों पर कर्मचारी घर से काम करना जारी रखेंगे, सिवाय उन लोगों को छोड़कर जिनका रोजमर्रा के आवश्यक कार्यों के शारीरिक उपस्थिति जरूरी है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस ने दुनियाभर में तबाही मचाई है, जिसमें 13 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यह अब तक 168 देशों में 3 लाख से ज्यादा लोगों को प्रभावित कर चुका है। इसमें 91 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।
COVID-19 के प्रकोप के चलते Volkswagen (फॉक्सवैगन) और Peugeot (प्यूजो) पहले ही अपने संयंत्रों को बंद करने पर मजबूर हो चुके हैं। हीरो, जो दोपहिया वाहनों के सबसे बड़े निर्माताओं में से एक है, यह फैसला ऐसे समय में लेने के लिए मजबूर हुआ है जब देश में ऑटोमोबाइल निर्माताओं की बिक्री का ग्राफ, पिछले कई वर्षों के दौरान सबसे कम है।
भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग एक धीमी अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी सबसे खराब मंदी के दौर से गुजर रहा है। सरकार का इलेक्ट्रिक वाहनों और स्वच्छ ऊर्जा पर ध्यान केंद्रित करने और ऋण देने के क्षेत्र में परेशानियां अनिश्चितता पैदा हुई हैं, जिसकी वजह से ग्राहक अपने खरीद के निर्णयों को टाल रहे हैं।