{"_id":"5e96a5418ebc3e72b1179dc6","slug":"coronavirus-india-covid-19-navi-mumbai-police-van-mobile-sanitisation-units-navi-mumbai-border","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"#LadengeCoronaSe: नवी मुंबई पुलिस ने वैन को बनाया मोबाइल सैनिटाइजेशन यूनिट","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
#LadengeCoronaSe: नवी मुंबई पुलिस ने वैन को बनाया मोबाइल सैनिटाइजेशन यूनिट
Wed, 15 Apr 2020 11:40 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 15 Apr 2020 11:40 AM IST
सार
Covid 19 (कोरोना वायरस) महामारी मानव सभ्यता के सामने पेश आई सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। इसने विश्व अर्थव्यवस्था को हिला कर रख दिया है और कई उद्योगों को कारोबार से बाहर जाने के लिए मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन
Navi Mumbai Police vans mobile sanitisation units
- फोटो : Social Media
विस्तार
एक तरफ जहां इस महामारी ने दुनिया और भारत को देखने के हमारे तरीके को पहले ही बदल दिया है, वहीं दूसरी तरफ, इसके खिलाफ लड़ाई में अलग ही चुनौतियां पेश आ रही हैं। कोरोनो वायरस के प्रकोप को फैलने से रोकने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियां अपनी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और फ्रंट लाइन पर काम करने वाले लोग वास्तव में बहुत अधिक जोखिम में हैं।
विज्ञापन
अब, नवी मुंबई पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए एक बहुत ही अनूठा समाधान लेकर आई है कि पुलिस बल में काम करने वाले लोग और अन्य फ्रंट लाइन कर्मचारियों को कम जोखिम का सामना करना पड़े। नवी मुंबई पुलिस ने हाल ही में ट्वीट कर बताया कि उसने पुलिस बल के कुछ वैन को मोबाइल सैनेटाइजेशन हब में बदल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि विभिन्न पुलिस थानों में पहले से ही सैनिटाइजेशन रूम बने हुए हैं, लेकिन यह समझा जा सकता है कि मोबाइल सैनिटाइजेशन वैन के फायदे कई गुना हैं।
कोरोनाशी लढण्यासाठी नवी मुंबई पोलिसांकडून पोलीस आयुक्त कार्यालय, नवी मुंबई येथे सॅनिटायझेशन यंत्रणा व रस्त्यांवर नाकाबंदी करणाऱ्या पोलिसांसाठी सॅनिटायझेशन व्हॅन ची यंत्रणा तयार करण्यात आली. #FightAgainstCoronavirus pic.twitter.com/HtR2FIEvPA
— Navi Mumbai Police (@Navimumpolice) April 11, 2020
इस तरह की वैन को जरूरत के मुताबिक शहर की सीमा के भीतर या बाहर किसी भी जगह ले जाया जा सकता है, जहां बहुत कम समय में पुलिस बल को सैनेटाइज किया सकता है। इस सेटअप की बदौलत अब पुलिस कर्मचारियों को कम जोखिम का सामना करना पड़ेगा।
इस तरह के सेटअप को तैयार करने के अलावा, वायरस फैलने के खतरे को कम करने के लिए पुलिस बलों के लोग अन्य वाहनों, सड़कों और सोसाइटी को साफ करने के लिए सातों दिन चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। पुलिस बल भोजन, दवाओं और अन्य आवश्यक वस्तुओं के वितरण में भी अधिकारियों की मदद कर रही है।
नवी मुंबई सीमा पर चेक पोस्टों पर तैनात पूरे पुलिस बल की प्रारंभिक चिकित्सा जांच मंगलवार को की गई। नवी मुंबई पुलिस आयुक्त के आदेश पर परीक्षण किया गया था।