फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   coronavirus: Fiat Chrysler plant resumes production, Toyota in china resume normal operations

कोरोना वायरस: डर को मात देने की तैयारी, Toyota और Fiat Chrysler फिर शुरू करेंगे प्लांट

Sat, 14 Mar 2020 06:50 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 14 Mar 2020 06:50 PM IST
सार

  • Fiat Chrysler  में एक कर्मचारी कोरोना वायरस पॉजिटिव
  • कंपनी के इटली स्थित दो प्लांट अभी भी बंद
  • टोयोटा चीन में प्लांट को फिर करेगी शुरू
  • टोयोटा के प्लांट में पिछले एक महीने ठप है कामकाज

विज्ञापन
coronavirus: Fiat Chrysler plant resumes production, Toyota in china resume normal operations
Fiat Chrysler - फोटो : Social Media

विस्तार

दुनिया की जानी-मानी कंपनी फिएट क्रिसलर भी इन दिनों कोरोना वायरस के साये से निकल रही है। कंपनी ने अपने बंद प्लांट को फिर से शुरू करने का एलान किया है। वहीं टोयोटा मोटर कॉर्प जल्द ही चीन में अपने प्लांट फिर से शुरू करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

फिएट क्रिसलर ऑटोमोबाइल्स एनवी का कनाडा के ओंटेरियो के विंडसर में असेंबली प्लांट है। कंपनी ने बयान जारी कर बताया है कि कोई और कर्मी ग्रसित कर्मचारी के संपर्क न आए, इसलिए प्लांट को 24 घंटे तक बंद करने कदम उठाया गया था। कंपनी का कहना है कि श्रम मंत्रालय ने प्लांट का भ्रमण किया है और उनका कहना है कि वहां माहौल सुरक्षित है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले फिएट के कोकोमो, इंडियाना ट्रांसमिशन प्लांट का एक कर्मंचारी कोविड 19 पॉजिटिव पाया गया था। वहीं कंपनी ने दक्षिणी इटली के अपने दो प्लांट्स को भी बंद कर रखा है, जो अब अगले बुधवार को हालात की समीक्षा के बाद खुलेंगे। वहीं इटली की स्पोर्ट्स कार बनाने वाली कंपनी लैंबोर्गिनी ने भी अपने प्लांट को 25 मार्च तक बंद रखने का एलान किया है।  
 

विज्ञापन

इससे पहले ह्यूंदै ने भी दक्षिण कोरिया के दक्षिण पूर्वी शहर उल्सान में कंपनी के एक कर्मचारी के कोरोनावायरस से पीड़ित पाए जाने के बाद अपने एक कारखाने में उत्पादन बंद कर दिया था। ह्यूंदै के उल्सान में पांच कारखाने हैं, जहां हर साल 14 लाख गाड़ियां बनती हैं। इनमें 34,000 श्रमिक काम करते हैं।
 

जापान की कंपनी टोयोटा मोटर कॉर्प का कहना है कि वह दक्षिणपूर्वी चीन के ग्वांगझोऊ में अपने प्लांट को अगले हफ्ते से फिर से शुरू करेगी। कंपनी ने पिछले महीने अपने प्लांट को बंद करने का फैसला किया था। कंपनी उस प्लांट में कैमरी सेडान के अलावा कॉम्पैक्ट हैचबैक यारिस भी बनाती है। वहीं कंपनी के चांगकुन और जिलिन स्थित दो अन्य प्लांट्स में भी हालात सामान्य हो गए हैं। वहीं तियांजिन स्थित प्लांट में केवल एक ही शिफ्ट में काम हो रहा है।       
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed