फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   coronavirus face mask maruti suzuki joint venture krishna maruti ashok kapur triple ply face masks haryana government gujarat govt sitra lab coimbatore

कोरोना वायरस: Maruti का संयुक्त उद्यम हरियाणा को दान कर रहा है 10 लाख फेस मास्क, इस सरकार को भी किया वादा

Wed, 22 Apr 2020 12:33 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 22 Apr 2020 12:33 PM IST
सार

Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) के संयुक्त उद्यम Krishna Maruti (कृष्णा मारुति) ने हरियाणा सरकार को 10 लाख ट्रिपल-प्लाई मास्क दान करना शुरू कर दिया है। कंपनी के बुधवार को एक बयान जारी कर सूचित किया।

विज्ञापन
coronavirus face mask maruti suzuki joint venture krishna maruti ashok kapur triple ply face masks haryana government gujarat govt sitra lab coimbatore
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

अशोक कपूर की कृष्णा मारुति और मारुति सुजुकी का सीट बनाने के लिए एक संयुक्त उद्यम है, लेकिन अब देश में कोरोनोवायरस के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय रूप से शामिल हो गई है। देशव्यापी लॉकडाउन के कारण कार और कार कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग बिलकुल बंद पड़े हैं, ऐसे समय में कृष्णा मारुति ने मास्क का निर्माण शुरू किया है। इन मास्क को कोयम्बटूर में SITRA लैब ने प्रमाणित किया है। 
विज्ञापन

दो लाख फेस मास्क के पहले लॉट को हाल ही में हरियाणा सरकार के अधिकारियों को दिए गए थे, जबकि लक्ष्य 10 लाख मास्क दान करने का है। कंपनी का कहना है कि वर्तमान उत्पादन के स्तर के हिसाब से हर दिन 50,000 मास्क तैयार हो पा रहे हैं। इसमें सामाजिक दूरी के सभी मानदंडों को अपनाते हुए एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति का कहना है कि उसे मार्च के आखिर में हरियाणा सरकार और केंद्र से एक अनुरोध मिला था कि क्या उसके उत्पादन के बुनियादी ढांचे का इस्तेमाल सुरक्षात्मक फेस मास्क के विकास और उत्पादन के लिए किया जा सकता है। कंपनी ने अपने प्रेस बयान में कहा, "मारुति सुजुकी और कृष्णा समूह के इंजीनियरों द्वारा कड़ी मेहनत के बाद और मारुति सुजुकी प्रबंधन के गहन निरीक्षण और भारत सरकार के कपड़ा विभाग द्वारा सक्रिय समर्थन के साथ, आखिरकार SITRA प्रयोगशाला द्वारा इन फेस मास्क को मंजूरी मिल गई।" 
विज्ञापन

कृष्णा मारुति अब इन मास्क की गुणवत्ता में और सुधार लाने की योजना बना रही है। कृष्णा ग्रुप के चेयरमैन अशोक कपूर ने कहा, "हमने हरियाणा और गुजरात सरकारों को 10 लाख मास्क देने का वादा किया है। मैं कुछ मशीनों को आयात करने और एन-95 मास्क बनाने की योजना भी बना रहा हूं।" 

ऑटो कंपनियों ने कोरोनोवायरस के खिलाफ चल रही लड़ाई में मदद करने के लिए बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है। भले ही कार और बाइक का विनिर्माण रुका हुआ है, लेकिन ये कंपनियां प्रशासन, लोगों और समाजों को सहायता पहुंचाने के लिए आगे आई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed