फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   coronavirus covid 19 virus cab aggregators suspends ola share ride uberpool

कोरोना वायरस: ओला, उबर ने पूरे भारत में राइड-शेयरिंग विकल्प को बंद किया

Sun, 22 Mar 2020 12:25 PM IST
अमर शर्मा ऑटोमोबाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटोमोबाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 22 Mar 2020 12:25 PM IST
सार

भारत की दो सबसे बड़ी ऐप-आधारित एग्रीगेटर कैब सर्विस, उबर और ओला ने देश में COVID-19 (कोरोनावायरस) के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अपने राइड-शेयरिंग ऑप्शन - Uber Pool (उबर पूल) और Ola Share (ओला शेयर) - को निलंबित करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
coronavirus covid 19 virus cab aggregators suspends ola share ride uberpool
ओला-उबर

विस्तार

उबर के प्रवक्ता ने कहा, "हम सेवा देने वाले शहरों में कोरोनोवायरस को फैलने से रोकने के लिए मदद करने के लिए दृढ़ हैं। इसे ध्यान में रखते हुए, हम पूरे भारत में उबर पूल सेवा को निलंबित कर रहे हैं।  सरकार की सलाह के अनुसार, हम लोगों से सुरक्षित रहने और गैर-जरूरी यात्रा नहीं करने की अपील करते हैं।" 
विज्ञापन

ओला ने भी अपने "ओला शेयर" सेवा को अगली जानकारी तक अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। कंपनी के एक बयान जारी कर कहा, "हमारे ड्राइवर-भागीदारों और ग्राहकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का अत्यधिक महत्व है और अपनी सेवा में इस्तेमाल किए जाने वाले वाहनों में उच्चतम स्तर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए हमने इस संबंध में कई कदम उठाए हैं। ओला शेयर सेवाओं का अस्थायी निलंबन नागरिकों के लिए आवश्यक यात्रा के सभी मामलों के लिए सामाजिक दूरी बनाने को प्रोत्साहित करने का एक प्रयास है।" कंपनी ने कहा कि वे अपने अन्य सेवाओं के माध्यम से आवश्यक यात्राओं को जारी रखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

"जनता कर्फ्यू का पालन करें"
रविवार को जनता कर्फ्यू के बारे में, उबर ने कहा है कि वह अनिवार्य आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सेवाएं प्रदान करेगा। लेकिन साथ ही लोगों से कर्फ्यू का पालन करने की अपील की है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, "सरकार की सलाह के अनुसार, हम ग्राहकों से रविवार, 22 मार्च को 'जनता कर्फ्यू' का पालन करने का अनुरोध करते हैं। हालांकि, हम आवश्यक और जरूरी यात्रा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सेवाएं प्रदान करेंगे।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed