{"_id":"5e7c6be78ebc3e767813f4ac","slug":"coronavirus-covid-19-pakistan-automobile-industry-slowdown-automotive-industry-pakistan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस की मार से डूबा पाकिस्तान का ऑटो सेक्टर, नहीं मिल रहे गाड़ियों के खरीदार","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
कोरोना वायरस की मार से डूबा पाकिस्तान का ऑटो सेक्टर, नहीं मिल रहे गाड़ियों के खरीदार
Thu, 26 Mar 2020 02:16 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 26 Mar 2020 02:16 PM IST
सार
जब से कोरोनो वायरस महामारी ने दुनिया भर में अपनी दहशत फैलाई है तब से दुनिया के कई बड़े ऑटोमोबाइल बाजारों को तगड़ा झटका लगा है। फरवरी में चीन में बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर गिर गई और मार्च में यूरोप के कई देशों और और भारत में प्रॉडक्शन प्लांट्स (उत्पादन संयंत्रों) में अस्थायी रूप से काम बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में, Ford (फोर्ड) और GM (जीएम) जैसे निर्माताओं ने मास्क और वेंटिलेटर बनाने की संभावनाओं को तलाश रहे हैं। जब 2020 में कुल मिलाकर मोटर वाहन बाजार के लिए पूर्वानुमान बेहद निराशाजनक है, वहीं पाकिस्तान के ऑटो सेक्टर के लिए यह सबसे दर्दनाक झटका साबित हो सकता है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के मीडिया के अनुसार, पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 1,000 से अधिक पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। कई प्रांतों ने लॉकडाउन का आदेश दिया है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अब तक राष्ट्रीय स्तर पर इस तरह के किसी कदम को लेकर अपना रुख साफ नहीं किया है। ऐसा संदेह है कि इमरान खान पहले से ही डगमगाई आर्थिक स्थिति के मद्देनजर, लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा की कीमत पर, इसे और गिराने से बचने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
भले ही अब तक कोई राष्ट्रीय लॉकडाउन नहीं लगाया गया है, तो भी घातक कोरोनो वायरस के प्रभावों को पहले से ही देखा जा रहा है - विशेष रूप से देश के नवजात ऑटोमोबाइल सेक्टर में। रिपोर्टों के मुताबिक नए गाड़ियों के लॉन्च को पहले ही हाथ खींच लिया गया है - Toyota (टोयोटा) की Yaris (यारिस) इनमें से सबसे बड़ी है। स्थानीय घटक निर्माताओं ने इसका असर महसूस करना शुरू कर दिया है जो पहले से ही प्रॉडक्शन लाइनों पर भी प्रभाव डाल चुका होगा।
नए वाहनों की मांग भी घट रही है। 2019 से ही बिक्री में गिरावट आ रही थी और कुछ कंपनियों ने तब उत्पादन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया था। एक संभावित राष्ट्रीय लॉकडाउन के कारण काम बंद होने से, अगर यह होता है तो, स्थिति गंभीर रूप से खराब हो सकती है। पाकिस्तान की मीडिया द न्यूज के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष में 2,40,335 यूनिट कारों और लाइट कमर्शियल व्हीकल्स (एलसीवी) की बिक्री हुई थी, जो इससे पहले के वित्त वर्ष से 7 फीसदी कम थी। कई लोगों को डर है कि गिरावट का यह आंकड़ा अब दोहरे अंकों में दिखाई दे सकता है।
मौजूदा हालात में परेशानियों का सामना करने वालों में पाकिस्तान का ऑटो सेक्टर अकेला नहीं है। हालांकि, इसकी मौजूदा स्थिति पहले से कहीं ज्यादा और दूसरी अन्य जगहों से भी अधिक हताश करने वाली लगती है।