{"_id":"5e8082ae8ebc3e6f960d32fe","slug":"coronavirus-covid-19-india-face-shield-medical-use-medical-service-providers-ventilator-prototypes-mahindra-and-mahindra-maruti-suzuki-hyundai","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"#LadengeCoronaSe: चिकित्साकर्मियों के लिए Mahindra 30 मार्च से बनाएगी फेस शील्ड","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
#LadengeCoronaSe: चिकित्साकर्मियों के लिए Mahindra 30 मार्च से बनाएगी फेस शील्ड
Sun, 29 Mar 2020 04:42 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 29 Mar 2020 04:42 PM IST
सार
Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) चिकित्सा सेवा से जुड़े लोगों के लिए Face Shield (फेस शील्ड) बनाना शुरू करेगी। कंपनी 30 मार्च से अपने कांदिवली संयंत्र में इसका उत्पादन शुरू करेगी। कंपनी शुरुआत में 500 यूनिट्स का निर्माण शुरू करेगी और फिर उत्पादन में तेजी लाएगी।
विज्ञापन
Face Shield for medical service providers by Mahindra and Mahindra
- फोटो : Social Media
विस्तार
फेस शील्ड का डिजाइन फोर्ड से लिया गया है, और महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रबंध निदेशक डॉ. पवन गोयनका, ने सोशल मीडिया ट्विटर पर इसका खुलासा किया। डॉ. गोयनका ने एक ट्वीट में कहा, "हमारे पार्टनर फोर्ड मोटर द्वारा डिजाइन किए गए, चिकित्सा सेवा प्रदाताओं के उपयोग के लिए, हम अब इस फेस शील्ड को बनाने के लिए तैयार हैं।" सोमवार को 500 फेस शील्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है और फिर बाद में इसे बढ़ाया जाएगा।"
विज्ञापन
वेंटिलेटर प्रोटोटाइप बना चुकी
कंपनी सिर्फ फेस शील्ड ही नहीं बना रही है। इससे पहले महिंद्रा वेंटिलेटर बनाने के बारे में बता चुकी है। कंपनी की टीम वेंटिलेटर का एक प्रोटोटाइप पहले ही तैयार कर चुकी है। कंपनी की इंजीनियरिंग टीमें विशेषज्ञों से मिले फीडबैक और अधिक शोध के आधार पर 3 और प्रोटोटाइप पर काम कर रही है।

Update - With a design sourced from our partner Ford Motor, we are now ready to make this Face Shield for use of medical service providers. Targeting to make 500 on Monday and then ramp up. @MahindraRise @anandmahindra @PMOIndia update on ventilators on Monday. pic.twitter.com/x3UM1UdhcQ
— Pawan K Goenka (@GoenkaPk) March 28, 2020
विज्ञापन
विज्ञापन
7,500 रुपये से भी कम होगी कीमत
ये नए वेंटिलेटर प्रोटोटाइप कोरोनावायरस से प्रभावित रोगियों की मदद करेंगे। प्रोटोटाइप हल्के और कॉम्पैक्ट हैं और टीमों का लक्ष्य 2 से 3 दिनों के भीतर इस काम को पूरा करना है। खास बात यह है कि ये जीवन रक्षक उपकरण, जिनकी लागत 5-10 लाख के बीच होती है, उनकी लागत तैयार हो जाने के बाद 7,500 रुपये से भी कम होगी।
महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रबंध निदेशक डॉ. पवन गोयनका ने यह भी खुलासा किया है कि समूह दो बड़े सार्वजनिक उपक्रमों और मौजूदा वेंटिलेटर निर्माता के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि उन्हें डिजाइन को आसान बनाने और क्षमता बढ़ाने में मदद मिल सके और महिंद्रा की इंजीनियरिंग टीम भी उनके साथ इस काम में जुटी हुई है।
डॉ. गोयनका ने ट्विटर पर यह भी साझा किया कि कंपनी Bag Valve Mask (बैग वाल्व मास्क) वेंटिलेटर के एक ऑटोमैटिक वर्जन पर भी काम कर रही है, जिसे आमतौर पर अम्बु बैग के रूप में जाना जाता है। कंपनी उम्मीद कर रही है कि अगले 3 दिनों में आवश्यक मंजूरी के लिए इसका एक प्रोटोटाइप तैयार हो जाएगा।

मारुति भी बनाएगी वेंटिलेटर
इलके अलावा देश की प्रमुख कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने देश में वेंटिलेटर उत्पादन बढ़ाने के लिए AgVa हेल्थकेयर के साथ मिलकर काम करने की घोषणा की है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की वजह से वेंटिलेटरों की जरूरत बढ़ गई है। मारुति ने शनिवार को बयान में कहा कि उसने एग्वा हेल्थकेयर साथ एक करार किया है। एग्वा वेटिंलेटर सरकार से मंजूरी प्राप्त वेंटिलेटर निर्माता हैं।

ह्यूंदै ने बढ़ाया कदम
ह्यूंदै मोटर इंडिया फाउंडेशन (HMIF) की Hyundai Motor इंडिया की सीएसआर शाखा ने भारत को कोरोना वायरस के प्रकोप से लड़ने में मदद करने के लिए कदम बढ़ाया है। इसके लिए कंपनी ने दक्षिण कोरिया से परीक्षण किट आयात करने के लिए एक आदेश जारी किया है। कंपनी ने शनिवार को कहा कि इन परीक्षण किटों में उच्च स्तर की सटीकता है और यह 25 हजार लोगों के काम आ सकती हैं। उन्होंने कहा कि किट का वितरण प्रभावित क्षेत्रों में अस्पतालों में केंद्र और राज्य सरकारों के परामर्श से किया जाएगा।