फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Coronavirus: Car sales down 80 percent in China, impact on two wheeler industry in India

कोरोनावायरस: चीन में कारों की बिक्री 80 फीसदी घटी, भारत में दोपहिया वाहन उद्योग पर असर

Wed, 04 Mar 2020 09:48 PM IST
योगेश साहू ऑटो डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग/नई दिल्ली।
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग/नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 04 Mar 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Car sales down 80 percent in China, impact on two wheeler industry in India
Auto Expo 2020 - फोटो : For Reference Only

कोरोनावायरस के कारण चीन में कारों की बिक्री पर असर पड़ा है। वहां कारों की खुदरा (रिटेल) बिक्री फरवरी में 80 फीसदी गिर गई है। चीन के ऑटो उद्योग में यह अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। चीन की पैसेंजर कार एसोसिएशन ने बुधवार को इसके आंकड़े जारी किए हैं। वहीं भारत में भी ऑटो उपकरणों की आपूर्ति प्रभावित होने का असर दोपहिया वाहनों की बिक्री पर भी पड़ने लगा है। 

विज्ञापन


यही कारण है कि देश में फरवरी में विभिन्न दोपहिया वाहन कंपनियों की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान टीवीएस मोटर कंपनी की दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 15.39 फीसदी घटकर 2,53,261 इकाई रह गई। वहीं पैसेंजर कार एसोसिएशन (सीपीसीए) ने बुधवार को जारी बिक्री के आंकड़ों में यह नहीं बताया है कि चीन में कुल कितने वाहन बिके हैं।
विज्ञापन


दो साल से सुस्ती झेल रहा चीन का ऑटो उद्योग
चीन में ऑटो उद्योग पिछले करीब दो साल से सुस्ती की मार झेल रहा है। वहीं कोरोनावायरस की वजह से सुस्ती और भी प्रभावी हो गई है। जून 2018 से फरवरी 2020 तक के 21 महीनों में सिर्फ एक बार जुलाई 2019 में चीन में कारों की बिक्री बढ़ी थी। बता दें कि चीन दुनिया का सबसे बड़ा ऑटो मार्केट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही वजह रही कि बीते 10 साल में कंपनियों ने वहां अरबों डॉलर का निवेश किया हुआ है। परंतु कोरोनावायरस फैलने से फॉक्सवैगन एजी और इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला से लेकर छोटी-छोटी कंपनियों तक को बिक्री घटने की समस्या को झेलना पड़ रहा है। सीपीसीए का कहना है कि फरवरी में कारों की होलसेल बिक्री में करीब 86 फीसदी की गिरावट आई है।

टोयोटा की बिक्री भी 70 फीसदी तक घटी
कोरोनावायरस की मार झेल रहे चीन के ऑटो सेक्टर में हिस्सेदारी रखने वाली दूसरी बड़ी विदेशी कंपनी जनरल मोटर्स का कहना है कि इस साल की पहली तिमाही में ऑटो इंडस्ट्री को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इसके बाद ही दूसरी तिमाही से हालात सुधरने के आसार हैं। जापान की कार कंपनी टोयोटा ने पिछले महीने चीन में 23,800 कारें बेंचीं। यह संख्या फरवरी 2019 की तुलना में 70 फीसदी कम है।

भारत में दोपहिया वाहनों की बिक्री घटी

टीवीएस मोटर कंपनी ने बीते सोमवार को बताया कि कोरोनावायरस फैलने की वजह से कलपुर्जों की आपूर्ति प्रभावित होने से उसकी बिक्री में गिरावट आई है। इस संकट के कारण बीएस-6 वाहनों के कुछ कलपुर्जों की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। इस स्थिति को जल्द सामान्य बनाने के प्रयास जारी हैं।

कंपनी के मुताबिक, आलोच्य महीने में उसके दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 17.4 फीसदी घटकर 2,35,891 इकाई रही। इस दौरान उसकी घरेलू बाजार में बिक्री 26.72 फीसदी घटकर 1,69,684 इकाई रह गई। वहीं, बाइक की बिक्री 3.29 फीसदी घटकर 1,18,514 और स्कूटर बिक्री 30.25 फीसदी घटकर 60,633 इकाई रह गई।

बजाज ऑटो की बिक्री 10 फीसदी घटी
आलोच्य महीने में बजाज ऑटो की कुल वाहन बिक्री 10 फीसदी घटकर 3,54,913 इकाई रही। एक साल पहले समान अवधि में कंपनी ने 3,93,089 दोपहिया वाहन बेचे थे। कंपनी ने बताया कि आलोच्य महीने में उसकी कुल घरेलू बिक्री 24 फीसदी घटकर 1,68,747 इकाई रही।

वहीं, उसकी कुल दोपहिया वाहन बिक्री 5 फीसदी घटकर 3,10,222 इकाई रही, जबकि वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 31 फीसदी घटकर 44,691 इकाई रह गई। कंपनी की घरेलू बिक्री 38 फीसदी की गिरावट के साथ 21,871 इकाई रही। हालांकि, उसके तिपहिया वाहनों का कुल निर्यात 9 फीसदी बढ़कर 1,86,166 इकाई रहा।

टोयोटा ने शुरू की बीएस-6 वाहनों की आपूर्ति

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने बीएस-6 वाहनों की आपूर्ति शुरू कर दी है। कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (सेल्स एवं सर्विस) नवीन सोनी कहा कि अब तक 31,854 बीएस-6 वाहन डीलरों तक पहुंचा दिए गए हैं। ग्राहकों की ओर से नए ईंधन वाले वाहनों को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इस बीच, कंपनी ने कहा कि फरवरी में उसकी कुल वाहनों की बिक्री 9.1 फीसदी घटकर 11,356 इकाई रह गई। वहीं, उसकी कुल घरेलू बिक्री 11.9 फीसदी की गिरावट के साथ 10,352 इकाई रह गई। 

अशोक लीलैंड में 37 फीसदी की गिरावट
अशोक लीलैंड ने सोमवार को कहा कि फरवरी में उसकी वाहन बिक्री 37 फीसदी घटकर 11,475 इकाई रही। वहीं, उसकी कुल घरेलू बिक्री 39 फीसदी घटकर 10,612 इकाई रह गई। कंपनी ने कहा कि घरेलू बाजार में उसे मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री इस दौरान 47 फीसदी घटकर 6,745 और हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 18 फीसदी घटकर 3,867 इकाई रही। एक साल पहले उसने 4,731 वाहन बेचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed