{"_id":"5e8490cb8ebc3e76d4527735","slug":"coronavirus-australia-news-australia-traffic-rules-overspeed-challan-covid-19-australia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"160 किमी की रफ्तार से दौड़ाई Lamborghini, पकड़ा गया तो Corona पर मढ़ा दोष","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
160 किमी की रफ्तार से दौड़ाई Lamborghini, पकड़ा गया तो Corona पर मढ़ा दोष
Wed, 01 Apr 2020 06:32 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 01 Apr 2020 06:32 PM IST
सार
सिडनी में एक ऑस्ट्रेलियाई शख्स को कथित तौर पर गति सीमा से लगभग दोगुनी रफ्तार पर Lamborghini (लेम्बोर्गिनी) कार चलाने पर पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि वो कोरोनो वायरस की जांच के लिए अस्पताल जा रहा था।
विज्ञापन
Lamborghini (File Photo)
- फोटो : Instagram
विस्तार
ये व्यक्ति सोमवार को 90 किलोमीटर प्रति घंटा गति सीमा क्षेत्र में कथित तौर पर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। पकड़े जाने के बाद उस व्यक्ति को अनिवार्य सेल्फ-आइसोलेशन में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
उस व्यक्ति को तेज रफ्तार के लिए जुर्माना लगाया गया और उनका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आस्ट्रेलियाई लोगों से आग्रह किया कि अगर उन्हें संदेह है कि वे Covid 19 (कोरोना वायरस) से पीड़ित हो सकते हैं, तो पहले अपने नजजदीकी चिकित्सा सेवा केंद्र को कॉल करें।
सहायक आयुक्त माइकल कॉर्बॉय ने कहा, "ड्राइवर को किसी भी परिस्थिति में सड़क नियमों को नहीं तोड़ना चाहिए।"
उन्होंने कहा, "अगर आपको लगता है कि आपमें कोरोना वायरस के लक्षण हो सकते हैं और आप एक डॉक्टर या अस्पताल की मदद लेना चाहते हैं, तो अपॉन्टमेंट बुक करने के लिए समय से पहले कॉल करें।
"यदि आप एक मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति का सामना कर रहे हैं, तो ट्रिपल जीरो पर संपर्क करें।"
पुलिस ने कहा कि पकड़े गए शख्स की उम्र करीब 35 वर्ष है और उसकी कोरोना वायरस के लिए जांच की गई थी और अब अनिवार्य सेल्फ-आइसोलेशन में है।
हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उसकी जांच नतीजा में वह संक्रमित पाया गया या नहीं।