{"_id":"59084d074f1c1bcf3a442d07","slug":"cool-discount-on-hatchback-cars","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारों पर मिल रहा है 1 लाख तक का डिस्काउंट","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
कारों पर मिल रहा है 1 लाख तक का डिस्काउंट
amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Updated Tue, 02 May 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस महीने आपके लिए शानदार मौका है। इन गर्मियों में कार कंपनियां नए ग्राहकों को लुभाने के लिए गाड़ियों पर डिस्काउंट दे रहे हैं। इस डिस्काउंट का सीधा फायदा आप उठा सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
विज्ञापन
फिएट पुंटो
फिएट पुंटो पर आपको शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। इस कार पर आप 1 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस कार की राइड और हैंडलिंग शानदार है। ये कार 1.4 लीटर के टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आती है। कार का इंजन इसे 145 हॉर्सपावर की ताकत प्रदान करता है।
विज्ञापन
निसान माइक्रा
निसान की हैचबैक कार माइक्रा पर आपको 85,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। ये कार इस वक्त पेट्रोल सीवीटी विकल्प में ही मौजूद है। शहर में इस्तेमाल करने के लिए यह एक शानदार कार है। कार अपने कॉम्पैक्ट डाइमेंसन और हल्के स्टेयरिंग के कारण शहर के माहौल में पूरी तरह से फिट बैठती है।
विज्ञापन
मारूति अल्टो 800 और अल्टो के10
मारूति के एंट्री लेवल मॉडल अल्टो को इन दिनों रेनो की क्विड और ह्युंदई इऑन से काफी टक्कर मिल रही है। इस कार पर आपको 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। ये डिस्काउंट अल्टो 800 और अल्टो के10 दोनों ही मॉडल पर मिल रहा है।
मारूति स्विफ्ट डीजल
मारूति अपनी स्विफ्ट पर 35,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इस प्राइस सेग्मेंट में आपको फोर्ड फिगो और हुंडई ग्रैंड आई10 जैसे अन्य विकल्प भी मिलते हैं। अपनी सेल को बनाए रखने के लिए मारूति स्विफ्ट पर डिस्काउंट दे रही है।