Tata Punch को टक्कर: Hyundai ला रही है नई एंट्री लेवल SUV, कोडनेम है Ai3 CUV
Hyundai बाजार में अपनी पकड़ को बरकरार रखना चाहती है। ह्यूंदै अदरूनी तौर पर एंट्री लेवल एसयूवी को फंडिंग कर रही है। कंपनी ने इसका कोडनेम Ai3 CUV रखा है। ह्यूंदै की इस एसयूवी का मुकाबला Tata Punch, Maruti Ignis से होगा...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Hyundai Creta अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बन गई है। क्रेटा ह्यूंदै को नई उपलब्धियों पर पहुंचा दिया है। ह्यूंदै का कहना है कि क्रेटा लगातार दूसरे साल देश की पहली पसंदीदा एसयूवी बन गई है। मार्च 2020 को जबसे क्रेटा लॉन्च हुई है, तब से अभी तक ह्यूंदै ने क्रेटा की 1,25,437 यूनिट्स की बिक्री की है, वहीं फेसलिफ्ट क्रेटा की 2,15,000 यूनिट्स की बिक्री हुई है। क्रेटा को साल 2015 में लॉन्च किया गया था, तब से अभी तक कंपनी इसकी छह लाख यूनिट्स बेच चुकी है। लेकिन ह्यूंदै के लिए दुखभरी खबर ये भी है कि वह लगभग एक दशक बाद देश की दूसरे सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी नहीं रही है, बल्कि उसकी जगह अब टाटा मोटर्स ने ले ली है। उधऱ ह्यूंदै अपनी खोई पोजिशन को फिर से पाने की कोशिशों में जी-जान से जुट गई है। ह्यूंदै अब टाटा मोटर्स को टक्कर देने के लिए नई एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है।
पांच सालों में 8.34 लाख एसयूवी बेचीं
ह्यंदै के मुताबिक कंपनी ने पिछले पांच सालों में 8.34 लाख एसयूवी बेची हैं। इसमें Hyundai Venue का भी अहम योगदान रहा है। कंपनी का कहना है कि मई 2019 में लॉन्च होने से लेकर कंपनी अभी तक वेन्यू की 2.60 लाख यूनिट्स बेच चुकी है। वहीं 2021 में कंपनी ने अकेले ही वेन्यू की 1.08 लाख यूनिट्स की बिक्री की। वहीं ह्यूंदै की लेटेस्ट एसयूवी अल्काजार भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। अभी तक कंपनी इसकी 17,700 यूनिट्स बेच चुकी है।
कोडनेम Ai3 CUV
रिपोर्ट्स के मुताबिक ह्यूंदै बाजार में अपनी पकड़ को बरकरार रखना चाहती है। ह्यूंदै अपनी अदरूनी तौर पर एंट्री लेवल एसयूवी को फंडिंग कर रही है। कंपनी ने इसका कोडनेम Ai3 CUV (कॉम्पैक्ट यूटिलिटी व्हीकल्स) रखा है, जिसे कंपनी 2023 में लॉन्च कर सकती है। ह्यूंदै की इस एसयूवी का मुकाबला Tata Punch से होगा, जिसने बाजार में आते ही ग्राहकों को अपनी मुरीद बना लिया है। इसके अलावा ह्यूंदै अपने ग्लोबल पोर्टफोलियो से 2022 में नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Ioniq भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ह्यूंदै के सेल्स और मार्केटिंग के डायरेक्टर तरुण गर्ग का कहना है कि लोग इन दिनों एसयूवी को काफी पसंद कर रहे हैं और मार्केट लीडर होने के नाते हम ग्राहकों की जरुरतों को देखते हुए नए सेगमेंट और मार्केट रिसर्च करते रहते हैं। उनका कहना है कि वे किसी खास प्रोडक्ट सेगमेंट के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते, लेकिन भविष्य में वे बाजार में जोश बनाए रखेंगे।
सैंट्रो के प्लेटफॉर्म पर होगी बेस्ड
माना जा रहा है कि ह्यूंदै की यह नई एसयूवी सब-4 मीटर सेगमेंट में होगी। इस माइक्रो एसयूवी को साउथ कोरिया में Casper के नाम से बेचा जाता है। सैंट्रो के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड नई माइक्रो एसयूवी ह्यूंदै के पोर्टफोलियो में सबसे छोटा मॉडल होगी। माना जा रहा है कि नई एसयूवी को लोकल स्तर पर ही बनाया जाएगा और यह कैस्पर का मॉडिफाइड वर्जन होगी। कैस्पर की लंबाई 3595 एमएम, 1595 चौड़ाई, और 1575 एमएम ऊंचाई होगी। इसमें 2.4 एमएम का व्हीलबेस होगा। कोरियन बेस्ड कैस्पर दो इंजन ऑप्शन में आएगी। इसमें 1.0 लीटर नैचुरली एस्पीरेटेड इंजन आता है, जो 76 बीएचपी की पावर देता है। वहीं 1.0 लीटर टर्बो चार्ज्ड इंजन 100 बीएचपी की पावर देता है। दोनों इंजन में 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा।
टाटा मोटर्स दूसरे नंबर पर
ह्यूंदै मोटर इंडिया पहले ही बाजार में अगले 5-6 सालों में छह नई इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च करने का एलान कर चुकी है। ह्यूंदै के पास अभी फिलहाल एक लाख बुकिंग पेंडिंग हैं। वहीं अब कंपनी 2022 में दोहरे अंकों की बढ़ोतरी पर नजर गड़ाए हुए है। कंपनी ने 2022 के लिए 7.3 लाख इकाइयों की उत्पादन योजना के साथ वेंडर्स के साथ योजना तैयार की है, जो 2021 के मुकाबले 20 फीसदी ज्यादा होगा। मारुति सुजुकी इंडिया अभी भी पहले नंबर पर काबिज है। देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की बिक्री दिसंबर, 2021 में चार प्रतिशत घटकर 1,53,149 यूनिट्स रही। वहीं, टाटा मोटर्स 35,300 यूनिट्स के साथ दूसरे नंबर पर रही। जबकि दिसंबर, 2021 में 32,312 यूनिट्स की बिक्री के साथ ह्यूंदै तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।