कारों पर महा डिस्काउंट, 4 लाख तक की छूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर कोई अपनी पहली गाड़ी का सपना नई कार से पूरा करने की हसरत रखता है। ऐसे में अगर आपका बजट थोड़ा कम है या फिर ज्यादा पैसा आप गाड़ी पर नहीं लगाना चाहते तो एक बार कंपनियों के डीलरशिप को विजिट कर लें क्योंकि इस महीने का श्रेष्ठ डिस्काउंट डीलरशिप ऑफर कर रहे हैं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि कौन सी हैचबैक, सेडान व एमपीवी पर डिस्काउंट ऑफर किया है। इस डिस्काउंट के अलावा भी अगर आप अच्छे से बार्गेन कर पाते हैं तो आपको थोड़ा और डिस्काउंट मिल जाएगा।
इन हैचबैक कारों पर पाएं 75 हजार तक की छूट
शेव्रोले बीट
अगर आप शेव्रोले बीट खरीदेंगे तो इस पर आपको 65 हजार तक की छूट मिल सकती है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि डीलर्स को पुराने स्टॉक को क्लीयर करने की जल्दी है। इसलिए ज्यादातर डीलर इस हैचबैक कार पर 65 हजार तक की छूट ऑफर कर रहे हैं।
फोक्सवैगन पोलो
अपनी गिरती बिक्री को संभालने के लिए फोक्सवैगन के डीलर्स कंपनी की इस हैचबैक पर 45 हजार से 75000 रुपये तक की छूट दे रहे हैं। अगर आप पोलो को पसंद करते हैं तो इस को खरीदकर काफी फायदे में रहेंगे।
टोयोटा इटियॉस लीवा
स्विफ्ट और ग्रैंड आई10 से मुकाबला कर रही टोयोटा की यह हैचबैक इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा जगह वाली कार है। पेट्रोल व डीजल इंजन में उपलब्ध ढेर सारे केबिन स्पेस के साथ यह कार एक शानदार विकल्प है। पर इसकी बिक्री उतनी नहीं है जितनी कंपनी उम्मीद कर रही है। इस कार पर डीलर्स 50 हजार रुपये तक का बड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं।
डैटसन रेडीगो
रेडीगो एक शानदार एंट्री लेवल हैचबैक कार है जिसे कंपनी ने क्विड के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। 800 सीसी इंजन के साथ उपलब्ध इस कार की बिक्री बढ़ाने के लिए डीलर्स इस पर 35000 रुपये तक की छूट ऑफर कर रहे हैं।
प्रीमियम सेडान पर पाएं 4 लाख तक की छूट
प्रीमियम वर्ग की खास सेडान मर्सिडीज सी-क्लास पर कंपनी ने 4 लाख रुपये तक का छूट ऑफर किया है। यह कार बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज, ऑडी ए4, जैगुआर एक्सई और वॉल्वो एस60 से मुकाबला करती है। डीलर्स इस कार पर 4 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं।
शेव्रोले सेल
शेव्रोले सेल का सीधा मुकाबला टोयोटा इटियॉस और टाटा जेस्ट से है। डीलर्स को इस कार के अनसोल्ड स्टॉक को खत्म करने की जल्दी है। इसके तहत इस कार पर 80 हजार से 1.2 लाख रुपये तक का छूट ऑफर कर रही है। यह अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट है। सेल का केबिन काफी बड़ा है और यह वैल्यू फॉर मनी है।
स्कोडा ऑक्टेविया
स्कोडा की शानदार प्रीमियम वर्ग की सेडान कार पर कंपनी के डीलर 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं। इसका सीधा मुकाबला ऑल्टिस, नई इलांट्रा और क्रूज से है। इस कार का मिड लाइफ अपडेट होने वाला है और यह जल्द भारत में दस्तक देने वाली है। इस वजह से डीलर्स इसका स्टॉक जल्द से जल्द क्लीयर करने में लगे हैं।
होंडा अमेज
एमियो, जेस्ट और डिजायर को टक्कर दे रही होंडा की इस कार पर डीलर्स 65 हजार रुपये तक का बेनीफिट व डिस्काउंट दे रहे हैं।
हुंडई एक्सेंट
नई एक्सेंट बाजार में 20 अप्रैल को नए फेसलिफ्ट के साथ आ रही है। नई गाड़ी के लॉन्चिंग से पहले डीलर्स अपने पुराने स्टॉक पर 60 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं।
फोक्सवैगन एमियो
अभी इस कार को लॉन्च हुए एक साल से बस थोड़ा ही ज्यादा वक्त हुआ कि डीलर्स इस कार पर 50 से 55 हजार रुपये तक की छूट ऑफर कर रहे हैं।
इन एसयूवी व एमपीवी पर पाएं 1.75 लाख तक की छूट
होंडा का यह फ्लैगशिप मॉडल सिर्फ पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है, डीजल के लिए लोकप्रिय इस वर्ग में इसकी बिक्री बहुत कम है। नई सीआरवी जल्द आने वाली है इसीलिए इस कार पर कंपनी 1.75 लाख तक डिस्काउंट डीलर्स के जरिए ऑफर कर रही है।
रेनो लॉजी
रेनो लॉजी जल्द ही बाजार में नए रूप में अवतरित होने जा रही है। इसके चलते कंपनी के डीलर इसका स्टॉक क्लीयर करने के लिए इस पर एक लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं।
रेनो डस्टर
रेनो डस्टर एक शानदार कार है इसका सीधा मुकाबला हुंडई की क्रेटा से है। इस कार पर कंपनी 65 हजार रुपये तक की छूट दे रही है।
इनोवो क्रिस्टा
इनोवा क्रिस्टा पर टोयोटा 35 हजार रुपये तक की छूट दे रही है। क्रिस्टा पेट्रोल व डीजल इंजन विकल्प में उपलब्ध है। इसके डीजल ऑटोमेटिक में 2.8 लीटर डीजल इंजन लगा है।
नोटः- हो सकता है कि ये कीमतें अलग-अलग शहरों में बदल जाएं। इन कारों को डीलर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बेच रहे हैं। हम जिस डिस्काउंट की बात कर रहे हैं वह एक्सशोरूम दिल्ली पर आधारित कीमतों पर है।