फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   city helps honda to get more numbers

अब भी सिटी बनी हुई है होंडा की बेस्ट सेलिंग कार

Fri, 05 May 2017 04:14 PM IST
Updated Fri, 05 May 2017 04:14 PM IST
विज्ञापन
city helps honda to get more numbers
होंडा सिटी 2017 - फोटो : Amar Ujala

होंडा सिटी एक बार फिर से अपने पूरे रुतबे के साथ भारतीय बाजार पर फतह कर रही है। मारुति सुजुकी सियाज से बिक्री के मामले में पिछड़ रही सिटी को कुछ माह पहले ही होंडा ने एक फेसलिफ्ट दिया था। उसके बाद से लोगों को यह गाड़ी बहुत पसंद आई और अब तक होंडा के पास नई सिटी के लिए 25 हजार से ज्यादा बुकिंग आ चुकी है। होंडा के अनुसार सिटी फेसलिफ्ट के लॉन्चिंग के बाद से ही अब तक बढ़िया मांग दिख रही है और कंपनी को अब तक 25 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। 

विज्ञापन


इसे भी पढ़ेंः New Honda City 2017: प्यार के तोहफे की नई सौगात
विज्ञापन


सिटी फेसलिफ्ट को होंडा ने 8.49 लाख रुपये के शुरुआती कीमत पर पेश किया था। यह कार होंडा का वॉल्यूम बढ़ाने में काफी मददगार साबित हुई महज अप्रैल माह में ही होंडा ने 5948 सिटी कारें बेचीं जबकि कुल बिकी कारों की संख्या 14 हजार 480 है। इस तरह से होंडा की कुल बढ़त 38.1 फीसदी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ेंः Honda WR-V: एक हॉट हैचबैक का सेडान वाला अंदाज

इस सफलता के बाद होंडा के सामने एक बड़ी चुनौती इस सेगमेंट का बेस्ट सेलिंग मिड साइज सेडान कार बनने का है। इस सेगमेंट में पिछले वित्त वर्ष में मारूति सुजुकी सियाज की कुल बिक्री 64 हजार 448 यूनिट रही जबकि इस दौरान होंडा सिटी का आंकड़ा 57 हजार 984 यूनिट का ही रहा था। लेकिन 2017 की सिटी में इलेक्ट्रिक सनरूफ, 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमेटिक एलईडी हेडलैंप, फॉग लैंप, डेटाइम रनिंग लैंप और टेललैंप में एलईडी इंसर्ट जैसे फीचर्स ने इस कार का रास्ता आसान कर दिया है क्योंकि ये सारे फीचर्स कार के बेस बेरिएंट में भी मिल जाते हैं। इसके अलावा कार का माइलेज भी इसकी बिक्री में मददगार साबित हो रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed