फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Review ›   Review of New Honda City 2017, read it before buy the car

New Honda City 2017: प्यार के तोहफे की नई सौगात

Thu, 16 Feb 2017 07:01 PM IST
अमित द्विवेदी, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित द्विवेदी, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Feb 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
Review of New Honda City 2017, read it before buy the car
नई हौंडा सिटी 2017 - फोटो : Amit Dwivedi
1998 में जब पहली बार हौंडा सिटी लॉन्च हुई तो उस समय प्रीमियम मिड सेडान सेगमेंट पूरी तरह से खाली था और इस कार ने एक दशक से भी अधिक समय तक भारतीय ग्राहकों के दिलों पर राज किया। लेकिन अचानक मारूति सुजुकी सियाज की एंट्री से इस वर्ग से सिटी की पकड़ अचानक छूट गई। इसकी वजह थी सियाज की कीमत कम होना। लेकिन हौंडा ने कभी इस बात को गंभीरता से नहीं लिया और जब सिटी 2017 को वैलेनटाइन डे यानी कि 14 फरवरी को लॉन्च किया तब भी उसने यह पूरी तरह से साफ कर दिया कि उसका इस सेगमेंट में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। लेकिन कहने और होने में काफी फर्क होता है। नई सिटी 2017 थोड़ी अलग है और यह बदलाव इसमें बैठने के बाद पता चलता है। अगर आप सड़क पर खड़े होकर चौथी पीढ़ी व तीसरी पीढ़ी के सिटी में फर्क निकालना चाहोगा तो हो सकता है सफलता हाथ न लगे। तो आइए प्यार के उत्‍सव में रंगी इस सिटी की ड्राइव पर चलते हैं और देखते हैं कि सिटी के चाहने वालों को हौंडा ने कैसा तोहफा दिया है।  
विज्ञापन

 

एडवांस्ड एनर्जेटिक व स्मार्ट

Review of New Honda City 2017, read it before buy the car
नई हौंडा सिटी 2017 - फोटो : Amit Dwivedi
हौंडा के लॉन्चिंग प्रजेंटेशन में इस बात का जब जिक्र किया गया तो मैं थोड़ा सतर्क हो गया और बहुत ध्यान से यह बात जानने की कोशिश की कि एक कार में ये विशेषताएं कैसे समाहित हो सकती हैं। मेरा मानना है कि टीवी स्क्रीन, सिनेमा हॉल में जब एक व्यक्ति भी दिखता है तो उसकी बनावट कुछ अलग अंदाज में प्रस्तुत होती है। इसलिए प्रजेंटेशन पर पूरी तरह से भरोसा कर लेना शायद एक ऑटो जर्नलिस्ट होने के नाते सही नहीं था। इसलिए मैं लालायित था कि कब ये प्रजेंटेशन खत्म हो और मुझे सिटी को चलाने का मौका मिले और मैं उसे थोड़ा करीब से समझ पाऊं। जब मुझे गाड़ी मिली तो उसकी रोमांचक खूबियों की मैंने लिस्‍ट बनानी शुरू की। थोड़ी देर बाद मेरी लिस्ट में जो जुड़ा वह ये था इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएल, इनलाइन एलईडी हेडलैम्प्स, एलईडी फॉग लैम्प्स, चौड़े पहियों के साथ नये 16 इंच एलॉय व्हील्स व ऐडवांस्ड टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम-डिजिपैड सहित दिया गया है। युवा मन की वो हर हसरत इस कार में समाहित मिली जिसकी कल्पना वो करता है। जिस तरह से इनका संचालन होता है उससे हौंडा की इस लाइन को सार्थकता मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतीत में उतरकर 

Review of New Honda City 2017, read it before buy the car
नई हौंडा सिटी 2017 - फोटो : Amit Dwivedi
इसके पहले न्यू हौंडा सिटी 2017 के रिव्यू को आगे बढ़ाएं सबसे पहले आपको बता दें कि सबसे पहली सिटी कार हौंडा ने 1998 में पेश की। इसके बाद से अब तक कंपनी ने 6 लाख 50 हजार हौंडा सिटी की बिक्री की है। एक आइॅकोनिक कार के रूप में यह भारत में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही। 
विज्ञापन

किससे है मुकाबला 

Review of New Honda City 2017, read it before buy the car
नई हौंडा सिटी 2017 - फोटो : Amit Dwivedi
हौंडा सिटी का सीधा मुकाबला प्रीमियम मिड सेडान सेगमेंट में फोक्सवैगन की वेंटो, स्कोडा की रैपिड व मारुति सुजुकी सियाज से है। हाल ही में न्यू रैपिड आई है तथा कुछ ही समय में फोक्सवैगन वेंटो का भी फेसलिफ्ट अवतार बाजार में आने वाला है।   

बाहर से देखने में 

Review of New Honda City 2017, read it before buy the car
नई हौंडा सिटी 2017 - फोटो : Amit Dwivedi
नई सिटी में बम्पर डिजाइन को चौड़ा एवं स्पोर्टी बनाया गया है और इसमें नये सिग्नेचर फ्रंट क्रोम ग्रिल का समावेश किया गया है। इसके वजह से अब इस वर्ग की यह सबसे आकर्षक कार बन गई है। इसकी सहज डिज़ाइन दो हेडलाइट्स को जोड़ती है, जोकि इसके प्रीमियम आकर्षण को बढ़ाती है। एलईडी पैकेज में इंटीग्रेटेड डीआरएल (सेगमेंट में सभी वैरिएंट्स में पहली बार स्टैंडर्ड), इनलाइन एलईडी हेडलैम्प्स, एलईडी फॉग लैम्प्स, एलईडी आरआर कॉम्बी, एलईडी लाइसेंस प्लेट लैम्प्स, एलईडी के साथ ट्रंक लिड स्प्वाइलर शामिल हैं। इसमें 15 एवं 16 इंच व्हील्स के लिए नई डायमंड-कट और टू-टोन एलॉय व्हील डिज़ाइन दिया गया है। सिटी 2017 में सेगमेंट में पहली बार वी, वीएक्स एवं जेडएक्स में ऑटो-फोल्डिंग डोर मिरर भी दिये गये हैं। इसके अलावा यह पुरानी हौंडा सिटी जैसी ही दिखती है, इन दोनों में बहुत ज्यादा फर्क आपको तब समझ में आएगा जब आप इसे बारीकी से देखेंगे।

 

अंदर से

Review of New Honda City 2017, read it before buy the car
नई हौंडा सिटी 2017 - फोटो : Amit Dwivedi
सिटी 2017 की इंटीरियर डिज़ाइन अवधारणा ‘रिच एवं सोफिस्टिकेटेड‘ है, ऐसा हौंडा का मानना है। लेकिन इस बात में कितना दम है इसे जानने के लिए केबिन में बैठना जरूरी है। जब आप इसके केबिन में बैठते हैं तो इसका प्रीमियम अंदाज आपको अपनी ओर आकर्षित करता है और यह एक ऐसा हवादार केबिन बन जाता है जिसमें बैठकर आप तनाव कम कर सकते हैं। वी, वीएक्स एवं जेडएक्स ग्रेड्स में ऐडवांस्ड 17.7 सेमी टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम-डिजिपैड दिए गए हैं जो केबिन माहौल को आपके अनुकूल बनाते हैं। इस मॉडर्न इन्फोटेनमेंट सिस्टम में सैटेलाइट-लिंक्ड नैविगेशन, वॉयस रिकग्निशन, ब्लूटूथ टेलीफोन, ऑडियो स्ट्रीमिंग, 1.5 जीबी इंटर्नल मैमोरी, 2यूएसबी-इन स्लॉट्स, 2 माइक्रो एसडी स्लाट्स एवं 1 एचडीएमआइ-इन स्लॉट दिए गए हैं। इस वर्ग में पहली बार इंटरनेट के लिए वाई-फाई सपोर्ट एवं स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के लिए मिरर लिंक सपोर्ट दिया गया है। 
 

केबिन का अहसास

Review of New Honda City 2017, read it before buy the car
नई हौंडा सिटी 2017 - फोटो : Amit Dwivedi
केबिन में आपको पैसेंजर साइड पर सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड और ऐडवांस्ड 3डी मल्टी-इनफॉर्मेशन मीटर में नया व्हाइट इल्युमिनेशन मिलेगा। इसके स्टीयरिंग स्विच में क्रोम प्लेटिंग एवं रियर-एयरकॉन वेंट के लिए क्रोम प्लेटेड नॉब्स मौजूद हैं। टिल्ट एवं टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग एडजस्टमेंट, इंजन वन पुश स्टार्ट-स्टॉप इग्निशन सिस्टम बटन के लिए नया व्हाइट एवं रेड इल्युमिनेशन, फुली ऑटो-डिमिंग इनसाइड रियर व्यू मिरर और नयी एलईडी इंटीरियर केबिन लाइट्स नई सिटी को और व्यावहारिक बनाती हैं। जेडएक्स ग्रेड में दोनों रियर-एडजस्टेबल हेडरेस्ट हैं। साथ ही इसका इंटीरियर ड्युअल-टोन बेज एवं ब्लैक ट्रिम्स के साथ प्रीमियम बेज अपहोल्स्टरी है। कुल मिलाकर यह एक ऐसी केबिन है जिसमें आप खुशी-खुशी बैठना पसंद करेंगे। 

इंजिन व परफॉर्मेंस

Review of New Honda City 2017, read it before buy the car
नई हौंडा सिटी 2017 - फोटो : Amit Dwivedi
हम जिस गाड़ी को चला रहे थे वह पेट्रोल सीवीटी था जिसमें आईवीटेक 1.5 लीटर इंजिन लगा था। यह इंजिन 6600 आरपीएम पर 119 पीएस की अधिकतम शक्ति और 4600 आरपीएम पर 145 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। यह 7-स्पीड पैडल शिफ्टर्स के साथ होंडा के एडवांस्ड सीवीटी से सुसज्जित है। पहली बार मैंने देखा कि किसी कंपनी ने अपने ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का एरआरएआई प्रमाणित माइलेज ‌अधिक देने का दावा किया। इसका माइलेज 18 किमीप्रली का माइलेज देता है। जबकि इसका मैनुअल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन 17.4 किमीप्रली का माइलेज देता है। इसका डीजल इंजिन 200 एनएम का टॉर्क व 100 पीएस की शक्ति देता है जबकि इसका माइलेज 25.6 किमीप्रली का है। 

सुरक्षा फीचर्स

Review of New Honda City 2017, read it before buy the car
नई हौंडा सिटी 2017 - फोटो : Amit Dwivedi
इसमें आपको ड्यूअल एसआरएस फ्रंट एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन के साथ (ईबीडी) स्टैंडर्ड एंटी-लॉक ब्रेक सिस्टम (एबीएस), प्रिटेंशनर्स एवं लोड लिमिटर्स के साथ 3-प्वाइंट ईएलआर सीट बेल्ट्स, इम्पैक्ट मिटिगेटिंग फ्रंट हेड रेस्ट सिस्टम, पेडेस्ट्रियल इंजरी मिटिगेशन टेक्नोलॉजी, आइसोफिक्स कॉम्पैटिबल रियर सीटें और रियर विंडशील्ड डिफॉगर जैसे सुरक्षा फीचर्स स्टैँडर्ड हैं।
जेडएक्स वेरिएंट में श्रेणी में सर्वोत्तम 6 एयरबैग्स-फ्रंट ड्युअल एयरबैग्स, दोनों साइड कर्टेन एयरबैग्स और दोनों फ्रंट सीट साइड एयरबैग्स भी हैं। जेडएक्स वैरिएंट में ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, हेडलैंप ऑटो-ऑफ टाइमर और ऑटोमेटिक रेन-सेंसिंग वाइपर्स भी शामिल होंगे।
 

वेरिएंट व रंग 

Review of New Honda City 2017, read it before buy the car
नई हौंडा सिटी 2017 - फोटो : Amit Dwivedi
नई होंडा सिटी 2017 को 5 वेरिएंट में पेश किया गया है जिसमें पेट्रोल मैनुअल एस, एसवी, वी एवं वीएक्स ग्रेड्स में उपलब्ध है। पेट्रोल सीवीटी वी, वीएक्स एवं जेडएक्स ग्रेड्स में उपलब्ध है। डीजल मैनुअल सिटी एसवी, वी, वीएस एवं जेडएक्स में मिलेगी। यह पांच रंगों- स्टील मैटेलिक (नये), व्हाइट ऑर्चिड पर्ल, कैरनेलियन रेड पर्ल, एलाबैस्टर सिल्वर मैटेलिक एवं गोल्डेन ब्राउन मैटेलिक में उपलब्ध है। यह सभी रंग सभी वैरिएंट्स में मिलेंगे। 

बात वारंटी की 
कंपनी के 332 डीलर नेटवर्क पर नई होंडा सिटी 2017 में ग्राहकों 3 वर्ष/अनलिमिटेड किलोमीटर्स वारंटी दी जा रही है। 

हमारी राय
अगर आपको कम खर्च करके लग्जरी चाहिए वो भी महंगी कारों वाली तो सिटी आपको पसंद आ सकती है। लेकिन अगर आप और पैसे बचाना चाहते हैं और कुछ समझौता अपने दिल से कर पाएं तो वहां पर आपको सियाज का विकल्प मिलेगा। लेकिन सियाज और सिटी की लग्जरी में काफी अंतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed