फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Choose your right second hand car, Things you need to check before buying a second hand car

कार खरीदते समय इन बातों को ध्यान में रखेंगे तो नहीं मिलेगा कभी धोखा

Mon, 08 Oct 2018 10:10 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 08 Oct 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
Choose your right second hand car, Things you need to check before buying a second hand car
second hand cars

भारत में जहां आॅटोमोबाइल सेक्टर दिन पर दिन उभर कर सामने आ रहा है वहीं कई विदेशी कंपनियां भी इसमें निवेश करने को लेकर उत्सुकता दिखा रही हैं। नई कारों की ब्रिकी के साथ पिछले कुछ समय में पुरानी कारों का बाजार भी जोरों पर है। अंग्रेजी अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में पुरानी कारों की सेल पिछले साल लगभग 7.7 मिलियन रही। 

विज्ञापन


इसी को देखते हुए कार कंपनियां अपने pre-owned कार शोरूम भी खोल रही हैं। इसी क्रम में मारुति का ट्रू वैल्यू और महिंद्रा का महिंद्रा फस्ट चाईस अपनी शुरुआत कर चुके हैं। गाड़ी को खरीदना है तो साधन हम आपको बता ही चुके हैं लेकिन खरीदते वक्त क्या सावधानी बरतें वो भी आपको बता देते हैं। जिससे आपको गाड़ी की परफॅारमेंस समझने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


स्टार्ट कर छोड़ दे गाड़ी 
न्यूट्रल गियर पर स्टार्ट करके गाडी को कुछ देर के लिए छोड़ दे। ध्यान दे ड्राइवर कैबिन में किसी प्रकार की आवाज या वाइब्रेशन महसूस हो रहा है या नहीं।

गाडी का टेम्परेचर जांच लें
बोनट पर हाथ रख कर गाडी का टेम्परेचर जाँच लें, अगर गाडी नार्मल टेम्परेचर पर हो तब ही चलाये। इससे आपको गाडी की परफॅारमेंस समझने में मदद मिलेगी।

एक लम्बी टेस्ट ड्राइव
अक्सर लोग एक छोटी सी टेस्ट ड्राइव से ही गाड़ी को खरीदने के लिए हॉ बोल देते हैं लेकिन आपको गाड़ी की दशा समझने के लिए कम से कम 15 से 20 किमी की ड्राइव जरूर लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रेक टेस्ट
गाड़ी का किसी भी खाली रोड़ पर एक इमर्जन्सी ब्रेक टेस्ट जरूर लें। इससे आपको गाड़ी के ब्रेकिंग सिस्टम को समझने में काफी आसानी होगी। 

 हैंडब्रेक टेस्ट भी लें
अक्सर आपने देखा होगा कि हम हैंडब्रक का बहुत ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते हैं लेकिन आपको बता दें, यह भी बेहद जरूरी है। कई बार ढलान वाली रोड पर हम अपनी जान सिर्फ इसी की मदद से बचा पाते है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed