फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   china company makes costliest suv which is bulletproof

चीनी कंपनी ने बनाई दुनिया की सबसे महंगी एसयूवी, बुलेटप्रूफ मैटेरियल का किया गया प्रयोग

Fri, 23 Mar 2018 05:24 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Mar 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
china company makes costliest suv which is bulletproof
carlman suv

चीन की एक कंपनी ने दुनिया की सबसे महंगी एसयूवी बनाने का श्रेय हासिल किया है। कंपनी ने इस एसयूवी का नामकरण रोम के एक राजा कार्लमन-प्रथम के नाम से किया गया है, जो आधुनिकता के समर्थक थे।  इस कस्टमाइज्ड मेगा एसयूवी को बीजिंग की आईएटी ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी ने बनाया है। यह उनकी पहली सेल्फ मेड कार है। 

विज्ञापन


अधिकतम स्पीड 140 किमी, ऐप से भी कंट्रोलिंग 
इस एसयूवी में 6.8 लीटर का इंजन लगा है। अगर खासियतों की बात करें तो फिर इस एसयूवी की अधिकतम स्पीड 140 किमी है। वहीं बॉडी को तैयार करने में बुलेटप्रूफ मैटेरियल और कार्बन फाइबर व स्टील  का प्रयोग किया गया है।  
विज्ञापन


एसयूवी की सबसे खास बात है कि जितने भी फीचर्स दिए गए हैं वो सारे के सारे एक ऐप से कंट्रोल होते हैं। इससे गाड़ी चलाने वाले को काफी आसानी होगी। वहीं इसमें शैंपेन फ्रिज, गेमिंग कंसोल, एयर प्यूरीफायर, एस्प्रेसो (कॉफी मशीन), सैटेलाइट टीवी और फोन जैसी सुविधाएं दी गई हैं।कंपनी ने अपनी इस एसयूवी की कीमत करीब 14.30 करोड़ रुपये रखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने किया है डिजाइन
इसे चीन के पसंदीदा फोर्ड एफ-450 सुपर प्लेटफॉर्म पर यूरोप से आई इंजीनियरों की टीम ने डिजाइन किया है। दुबई मोटर शो-2016 में इसकी लॉन्चिंग की गई थी। कंपनी फिलहाल ऐसी 10 ही एसयूवी बनाएगी।  पूरी तरह कस्टमाइज होने से ग्राहक कलर स्कीम, लैदर फिनिशिंग खुद करवा सकेंगे। एक्सटीरियर में भी विकल्प रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed