{"_id":"5ab4eb054f1c1bbd758b70a4","slug":"china-company-makes-costliest-suv-which-is-bulletproof","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी कंपनी ने बनाई दुनिया की सबसे महंगी एसयूवी, बुलेटप्रूफ मैटेरियल का किया गया प्रयोग","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
चीनी कंपनी ने बनाई दुनिया की सबसे महंगी एसयूवी, बुलेटप्रूफ मैटेरियल का किया गया प्रयोग
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 23 Mar 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
carlman suv
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन की एक कंपनी ने दुनिया की सबसे महंगी एसयूवी बनाने का श्रेय हासिल किया है। कंपनी ने इस एसयूवी का नामकरण रोम के एक राजा कार्लमन-प्रथम के नाम से किया गया है, जो आधुनिकता के समर्थक थे। इस कस्टमाइज्ड मेगा एसयूवी को बीजिंग की आईएटी ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी ने बनाया है। यह उनकी पहली सेल्फ मेड कार है।
विज्ञापन
अधिकतम स्पीड 140 किमी, ऐप से भी कंट्रोलिंग
इस एसयूवी में 6.8 लीटर का इंजन लगा है। अगर खासियतों की बात करें तो फिर इस एसयूवी की अधिकतम स्पीड 140 किमी है। वहीं बॉडी को तैयार करने में बुलेटप्रूफ मैटेरियल और कार्बन फाइबर व स्टील का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन
एसयूवी की सबसे खास बात है कि जितने भी फीचर्स दिए गए हैं वो सारे के सारे एक ऐप से कंट्रोल होते हैं। इससे गाड़ी चलाने वाले को काफी आसानी होगी। वहीं इसमें शैंपेन फ्रिज, गेमिंग कंसोल, एयर प्यूरीफायर, एस्प्रेसो (कॉफी मशीन), सैटेलाइट टीवी और फोन जैसी सुविधाएं दी गई हैं।कंपनी ने अपनी इस एसयूवी की कीमत करीब 14.30 करोड़ रुपये रखी है।
विज्ञापन
इन्होंने किया है डिजाइन
इसे चीन के पसंदीदा फोर्ड एफ-450 सुपर प्लेटफॉर्म पर यूरोप से आई इंजीनियरों की टीम ने डिजाइन किया है। दुबई मोटर शो-2016 में इसकी लॉन्चिंग की गई थी। कंपनी फिलहाल ऐसी 10 ही एसयूवी बनाएगी। पूरी तरह कस्टमाइज होने से ग्राहक कलर स्कीम, लैदर फिनिशिंग खुद करवा सकेंगे। एक्सटीरियर में भी विकल्प रहेंगे।