{"_id":"65cd9dfe368463d1410c4276","slug":"check-these-things-before-starting-the-journey-by-car-you-will-never-face-any-problem-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Tips: गाड़ी से सफर शुरू करने से पहले चेक करें ये चीजें, कभी नहीं होगी परेशानी, जानें पूरी डिटेल","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Car Tips: गाड़ी से सफर शुरू करने से पहले चेक करें ये चीजें, कभी नहीं होगी परेशानी, जानें पूरी डिटेल
Thu, 15 Feb 2024 10:46 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 15 Feb 2024 10:46 AM IST
सार
रोजाना बड़ी संख्या में लोग कार का उपयोग करते हैं। लेकिन लापरवाही के कारण सफर के बीच परेशानी होती है। सफर शुरू करने से पहले कार में किन चीजों को चेक करना चाहिए। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनियाभर में कार का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। सभी जगह पर कार से ऑफिस आने-जाने सहित कई कामों के लिए गाड़ी का उपयोग होता है। ऐसे में कार से सफर शुरू करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो कभी परेशानी नहीं होती। हम इस खबर में आपको कुछ ऐसी जानकारी दे रहे हैं। जिनको सफर की शुरुआत से पहले चेक करना चाहिए।
विज्ञापन
इंजन ऑयल चेक करना है जरूरी
जब भी कार को स्टार्ट करें। उसके पहले हमेशा कार में इंजन ऑयल की मात्रा को चेक करना चाहिए। ऐसा करने से आप आसानी से बड़ी समस्या से बच सकते हैं। ऑयल चेक करने के लिए इंजन में लगी डिपस्टिक को बाहर निकाल कर ऑयल की मात्रा चेक की जा सकती है। अगर जरुरत हो तो ऑयल को बदलना चाहिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
इनका ध्यान रखना भी है जरूरी
इंजन ऑयल के साथ ही कार में कूलेंट, बैटरी, ब्रेक ऑयल जैसी जरूरी चीजों को भी चेक करना चाहिए। कार चलाते हुए यह सभी चीजें भी काफी काम आती हैं। अगर इनमें कोई परेशानी हो जाती है तो फिर बीच सफर में परेशानी हो सकती है।
यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
टायर भी करें चेक
सड़क और कार के बीच संपर्क के तौर पर सिर्फ टायर होते हैं। इसलिए इनका ध्यान रखना भी काफी जरूरी होता है। टायर में हवा कम हो या फिर पंचर हो तो सुरक्षा पर खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए सफर शुरू करने से पहले टायर को भी चेक करना बेहतर रहता है।
यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ
स्टार्ट करने पर रखें ध्यान
जब भी यह सब चीजें चेक कर लें। उसके बाद ही कार को स्टार्ट करना चाहिए। कार स्टार्ट करने के साथ ही इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर कुछ लाइट्स जलती हैं। इनका भी ध्यान रखकर सफर के बीच समस्या से बचा जा सकता है। क्लस्टर में लाइट्स कुछ देर के लिए जलती हैं और फिर खुद बंद भी हो जाती हैं। लेकिन अगर कोई चेक लाइट लगातार जल रही है या फिर जलकर बुझ रही है। तो भी मैकेनिक के पास जाकर कार को चेक करवाना चाहिए।