फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   cheaper cars will be no more on sale from 2020

तीन साल बाद सपना हो जाएंगी सस्ती कारें 

Sun, 26 Feb 2017 07:24 PM IST
अमित द्विवेदी, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित द्विवेदी, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 26 Feb 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
cheaper cars will be no more on sale from 2020
सस्ती कारें
भारत में अभी विजेता वो है जो सबसे सस्ती कार बेचता है। मारूति सुजुकी ऑल्टो, टाटा नैनो, टाटा टियागो, रेनो क्विड, हुंडई ईयॉन, डैटसन रेडी गो ये वो कारें हैं जो भारत में एंट्री लेवल सेगमेंट में सस्ता विकल्प देती हैं। इन सबकी कीमत 3 लाख रुपये से कम है। लेकिन 2020 में आने जा रहे भारत स्टेज छह के मानक इस एंट्री लेवल की परिभाषा को पूरी तरह से बदल देंगे। सस्ती कारों का सपना पूरी तरह से टूट जाएगा। हम ऐसा इसलिए ऐसा कह रहे हैं क्योंकि इन जिन सेफ्टी फीचर्स की बात कंपनी कर रही है उन्हें लागू करने में कंपनियों को काफी कीमत लगानी पड़ेगी। ऐसे में अगर बिजनेस के लिहाज से बात करें तो कोई भी कंपनी ज्यादा कीमत पर कार बनाकर सस्ता बेचने की गलती नहीं करेंगी।
विज्ञापन


 

कितनी महंगी होंगी कारें 

cheaper cars will be no more on sale from 2020
रेडी गो
सरकार के तरफ से बीएस 6 के लिए जो प्राविधान किए गए हैं उसे देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि वो एंट्री लेवल कारें जो अब सुरक्षा के बजाए वॉल्यूम पर फोकस कर रही हैं वो 25 से 30 फीसदी महंगी जो जाएंगी। पिछले दिनों एक साक्षात्कार के दौरान महिंद्रा एंड महिंद्रा के एग्जीक्यूटिव डायरेक्‍टर पवन गोयंका ने भी इस बात को स्वीकार किया था कि भारत स्‍टेज छह के लागू होते ही हमें हर जरूरी सुरक्षा उपकरणों को गाड़ियों में लगाना पड़ेगा जिस पर एक बड़ी कीमत आएगी और ऐसे में नहीं लगता कि कोई भी कार कंपनी घाटा सहकर सिर्फ वॉल्यूम बढ़ाने के लिए सस्ती कार बेचेगी। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनियों ने शुरू की तैयारी

cheaper cars will be no more on sale from 2020
क्रैश टेस्ट के दौरान एक कार।
धीरे-धीरे ऑटो निर्माता कंपनियों ने समय से पहले ही इसकी तैयारी शुरू कर दी है। कई एंट्री लेवल कारों में कई सुरक्षा फीचर जैसे कि एयरबैग, एबीएस और ईबीडी अब स्‍टैंडर्ड फीचर बन रहे हैं। मारूति के 5 लोकप्रिय कारों- एस क्रॉस, बलेनो, सियाज, विटारा ब्रेजा और इग्निस को पैदल चलने वालों, ऑफसेट-फ्रंटल और फुल फ्रंटल कैश सेफ्टी नॉर्म्स पर टेस्ट भी किया गया। मारूति ने अपने सफलता का दावा भी किया है। पेडेस्ट्रियन और फ्रंटल क्रैश टेस्ट के लिए रोहतक में 3,800 करोड़ रुपये का निवेश करके मारूति एक फैसिलिटी तैयार कर रही है। 

 
विज्ञापन

क्यों है ये जरूरी

cheaper cars will be no more on sale from 2020
2 लाख 65 हजार रुपये से शुरू होती है इसकी कीमत।
2015 में डब्‍ल्यूएचओ की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि पूरी दुनिया के सड़क हादसों में हर साल 12.5 लाख लोगों की मौत होती है और इनमें से 2लाख लोगों का आंकड़ा सिर्फ भारत का है। इससे भारत में होने वाले नुकसान की बात करें तो यह 58 अरब डॉलर है यानी कि भारतीय अर्थव्यवस्‍था का 3 फीसदी हिस्सा। इसको देखते हुए सरकार ने ऑटो कंपनियों को 2020 की एक गाइडलाइन दी है जिसके तहत सुरक्षा नियमों को हर कार में फॉलो करना जरूरी होगा।

 

अब आपकी गाड़ी में मिलेंगे ये फीचर

cheaper cars will be no more on sale from 2020
टाटा टियागो
एयरबैग्स, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और क्रैश टेस्ट को धीरे-धीरे अनिवार्य बनाया जा रहा है। देश के नए मोटर वाहन सुरक्षा असेसमेंट प्रोग्राम के तहत सभी पैसेंजर कारों के मॉडल्स को पूरी तरह से फ्रंटल इंपैक्ट, ऑफसेट फ्रंटल इंपैक्ट और साइड इंपैक्ट क्रैश टेस्ट को इस साल अक्टूबर से पास करना अनिवार्य होगा। इसके बाद फिर कार निर्माताओं को सरकार एक साल का वक्त दे रही है जिसमें पेडेस्ट्रियन प्रोटेक्शन यानी कि पैदल यात्रियों की सुरक्षा को अनिवार्य करना होगा। इसके साथ ही सरकार स्क्रैप पॉलिसी पर भी गंभीरता से विचार कर रही है। 2020 में जब भारत स्‍टेज छह लागू होगा तो हर कार में सुरक्षा के सभी जरूरी उपकरण होंगे।

प्रीमियम कारों पर नहीं होगा ज्यादा असर
भारत में बिक रही प्रीमियम कारों जैसे कि बीएमडब्‍ल्यू, ऑडी, मर्सिडीज जैसी कार कंपनियों पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा क्योंकि ये कंपनियां अपने मॉडल्स में पहले से ही ये सुरक्षा उपकरण लगाकर बेच रही हैं जिनकी अनिवार्यता 2020 से होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed