{"_id":"5e4a602e8ebc3eba3c39336c","slug":"car-theft-vehicle-theft-car-lock-breaker-car-theft-of-the-future-car-lock-system-car-lock-open","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सावधान: इस छोटी सी डिवाइस से किसी भी लग्जरी कार का तोड़ा जा सकता है ताला","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
सावधान: इस छोटी सी डिवाइस से किसी भी लग्जरी कार का तोड़ा जा सकता है ताला
Mon, 17 Feb 2020 03:13 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 17 Feb 2020 03:13 PM IST
सार
पूरी दुनिया में पुलिस विभागों के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में गाड़ियों की चोरी के मामले बढ़े हैं। ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी आधुनिक लग्जरी कारों में वायरलेस चाबी देने लगीं तो, लुटेरों ने कारों को चुराने के लिए उसका तोड़ निकाल लिया है और वो भी डिजिटल तरीका।
विज्ञापन
Car Lock Breaker
- फोटो : Beebom
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैसा है डिवाइस
विज्ञापन
यह डिवाइस एक लैपटॉप के आकार का एक बॉक्स है जिसमें एक छोटा रिमोट कंट्रोल जैसे यंत्र होता है इसमें एक एंटीना बाहर निकला होता है।
सोशल मीडिया यूट्यूब पर इमैन्युल मैबर्ग ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में दिखने वाला युवक इवान (नकली नाम) यह दिखाता है कि कैसे कोई लक्जरी कार के दरवाजे खोल सकता है। यहीं नहीं इस डिवाइस की मदद से कार को स्टार्ट भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस वीडियो में, इस टेक्नोलॉजी को समझाने के लिए इवान ने अपने दोस्त की गाड़ी का इस्तेमाल किया। सबसे पहले, वह अपने हाथ में इस डिवाइस के साथ कार की ओर गया। दरवाजा खोलने की कोशिश की, तो पता चला कि दरवाजा बंद था। हालांकि, अपने डिवाइस में एक बटन के दबाने के साथ ही, कार का दरवाजा चुटकी में खुला गया। इसी तरह इस युवक ने दिखाया कि कैसे डिवाइस की मदद से बिना चाबी के कार को चालू किया जा सकता है।
यह काम कैसे करता है
बीबॉम के मुताबिक वीडियो देखने और इसकी समीक्षा करने पर सुरक्षा शोधकर्ता सैमी कामकर ने डिवाइस के पीछे की तकनीक के बारे में बताया। शोधकर्ता के अनुसार, यह सब कार के मालिक द्वारा कार को लॉक करने और चाबी अपने साथ लेकर जाने के साथ ही शुरू हो जाता है।
लो-फ्रीक्वेंसी तरंगों का उपयोग करके जो वाहन यह जांचने के लिए भेजता है कि क्या यह असली चाबी उसके आसपास में है, की रिपीटर (चाबी पुनरावर्तक) इस लो-फ्रीक्वेंसी तरंगों को 2.4Ghz तक की हाई-फ्रीक्वेंसी तरंगों पर वापस भेजता है। इन हाई-फ्रीक्वेंसी तरंगों को फिर लैपटॉप के आकार के उपकरण पर भेजा जाता है जो कि दूसरे हैकर के पास होता है। यह उपकरण इन तरंगों को बदलकर फिर से ओरिजिनल लो-फ्रीक्वेंसी पर भेजता है। जिससे गाड़ी इन लो-फ्रीक्वेंसी तरंगों को पहचान लेती है और सामान्य तौर पर दरवाजे खुल जाते हैं जैसे कि असली चाबी से खुलते हैं।
सुरक्षा शोधकर्ता सैमी कामकर ने कहा, "चाबी और कार के बीच की पूरी प्रतिक्रिया के लिए यह कुछ समय तक कई बार होता है, और दोनों डिवाइस केवल उस फ्रीक्वेंसी को रिले कर रहे होते हैं।"
इस डिवाइस के निर्माता ने इस उपकरण को दुनिया भर में कई ग्राहकों को बेचा है। मदरबोर्ड को दिए उनके बयान के अनुसार, उनके पास अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका और यूरोप के कई देशों के खरीदार हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक इवान ने कहा कि उसने कभी अपने डिवाइस का इस्तेमाल करके कार नहीं चुराई है। इसके बाद मदरबोर्ड को दिए अपने बयान में उन्होंने कहा, "यह करना बहुत आसान है, लेकिन जिस तरह से मैं इसे देखता हूं- मैं अपने हाथों को गंदा क्यों करूं जब मैं सिर्फ अन्य लोगों को उपकरण बेच कर पैसे कमा सकता हूं।"