फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Car Sales in November 2017: Passenger vehicle sales rise 14.29 per cent

नवंबर में कार बिक्री के मामले में इस कंपनी ने मारी बाजी, बेची 1.4 लाख से ज्यादा गाड़ी

Tue, 12 Dec 2017 04:33 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Tue, 12 Dec 2017 04:33 PM IST
विज्ञापन
Car Sales in November 2017: Passenger vehicle sales rise 14.29 per cent
maruti suzuki
नई दिल्ली। देश में नवंबर महीने में यात्री वाहनों की बिक्री में 14.29 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) के मुताबिक, हालांकि यूटिलिटी व्हीकल्स की भारी बिक्री तथा छूट से भी यात्री वाहनों की बिक्री को बढ़ावा मिला है, जो पिछले साल नवंबर में 2,40,983 यूनिट की तुलना में इस साल नवंबर में 2,75,417 यूनिट रही।
विज्ञापन


पढ़ें: टोयोटा फॉर्च्यूनर को टक्कर देने आ रही महिंद्रा XUV700, ये होगी इस लग्जरी एसयूवी की कीमत
विज्ञापन


नवंबर महीने में कारों की बिक्री 4.49 फीसदी बढ़कर 1,81,395 यूनिट रही, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 1,73,607 था। दिलचस्प रूप से उत्पादन के लिहाज से इस सेगमेंट में पिछले साल की तुलना में शून्य फीसदी की वृद्धि रही। सभी प्रकार के वाहनों की कुल बिक्री नवंबर माह में 24.05 फीसदी बढ़कर 19,39,671 इकाई रही, जबकि नवंबर 2016 में यह आंकड़ा 15,63,658 था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कंपनी ने बेची सबसे ज्यादा कार

Car Sales in November 2017: Passenger vehicle sales rise 14.29 per cent
Car Sales in November 2017 - फोटो : PTI
नवंबर महीने में यात्री वाहन सेगमेंट में मारुति सुजुकी इंडिया ने 14.32 फीसदी की वृद्धि दर्ज की और इस दौरान कुल 1,44,297 वाहनों की बिक्री की। वहीं इसकी प्रतिद्वंद्वी हुंडई मोटर इंडिया की वृद्धि 38.14 फीसदी रही और इसने कुल 18,832 वाहनों की बिक्री की। ऑटोमोबाइल उद्योग की कुल वृद्धि साल 2016-17 में 6.81 फीसदी, साल 2015-16 मे 3.78 फीसदी, 2014-15 में 7.06 फीसदी, साल 2013-14 में 3.54 फीसदी तथा साल 2012-13 में 2.49 फीसदी रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed