फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टोयोटा फॉर्च्यूनर को टक्कर देने आ रही महिंद्रा XUV700, ये होगी इस लग्जरी एसयूवी की कीमत

Tue, 12 Dec 2017 02:11 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Tue, 12 Dec 2017 02:11 PM IST
विज्ञापन
Mahindra to launch New Ssangyong Rexton as XUV700 to rival Toyota Fortuner
Mahindra XUV700
घरेलू वाहन निर्माता महिंद्रा अपने स्वामित्व वाली कंपनी सैंग्यौंग की रैक्सटन कार को एक बार फिर लाने जा रही है। इस कार को अगले साल लॉन्च किया जाएगा। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार को XUV700 के नाम से उतारा जाएगा। 
Mahindra to launch New Ssangyong Rexton as XUV700 to rival Toyota Fortuner
Mahindra XUV700
XUV700 महिंद्रा की सबसे महंगी कार होगी। इस लग्जरी एसयूवी का सीधा मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर और फोर्ड एंडेवर से रहेगा। हालांकि इसकी कीमत इन दोनों गाड़ियों से कम ही होगी। माना जा रहा है XUV700 की कीमत कंपनी 20-22 लाख रुपए रख सकती है।
Mahindra to launch New Ssangyong Rexton as XUV700 to rival Toyota Fortuner
Mahindra XUV700
कार को पुराना वर्जन के मुकाबले बिलकुल नया डिजाइन और अलग लुक दिया जाएगा। नई रैक्सटन की लंबाई 4.85 मीटर, चौड़ाई 1.92 मीटर और ऊंचाई 1.8 मीटर होगी। कार का व्हीलबेस 2.86 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra to launch New Ssangyong Rexton as XUV700 to rival Toyota Fortuner
Mahindra XUV700
कार में 2.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया जाएगा, जो 189 बीएचपी की पावर और 420 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। यह रियर व्हील ड्राइव और 4-व्हील ड्राइव के ऑप्शन के साथ आती है। इसके अलावा मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
Mahindra to launch New Ssangyong Rexton as XUV700 to rival Toyota Fortuner
Mahindra XUV700
कार के इंटीरियर में लैदर सीट, डैशबोर्ड हेडलाइनर और डोर ट्रिम्स का इस्तेमाल किया जाएगा। कार में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। सेफ्टी फीचर्स के लिहाज से इसमें एयरबैग्स, एबीएस, EBD जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसे 2018 ऑटो एक्सपो में पेश किया जा सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed