फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Car registrations down in Delhi for first time in 6 years

कार रजिस्ट्रेशन पर भी मंंदी की मार, दिल्ली में 6 सालों में सबसे निचले स्तर पर पहुंचा आंकड़ा

Wed, 18 Sep 2019 01:58 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Wed, 18 Sep 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
Car registrations down in Delhi for first time in 6 years
Car registrations down in Delhi - फोटो : Social

धीमा आर्थिक विकास, उपभोक्ता खर्च, स्थानीय भीड़, यातायात की भीड़ और पार्किंग की बड़ी समस्या के कारण ऑटोमोबाइल की बिक्री में मंदी को दर्शाते हुए, इस साल राष्ट्रीय राजधानी में वाहन रजिस्ट्रेशन के पहले आठ महीनों में गिरावट आई है। भारत में ऑटोमोबाइल के सबसे बड़े बाजारों में से एक दिल्ली है। ऐसे में गिरावट के चलते दिल्ली के राजस्व को भी नुकसान पहुंचता है।

विज्ञापन

 

क्या कहते हैं आंकड़े

जनवरी से अगस्त में वाहनों का रजिस्ट्रेशन 61,198 यूनिट्स गिरकर 425,691 यूनिट्स रह गई। साल 2014 के बाद ऐसा पहली बार है जब 12.6 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वहीं दोपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन 13 फीसदी यानी 43,182 यूनिट्स से घटकर 286,467 रह गया। इस समय दिल्ली में कुल 11,094,474 वाहन रजिस्टर्ड हैं जिनमें टू-व्हीलर्स की संख्या 7,311,731 यूनिट्स और फोर व्हीलर्स की संख्या 3,340,086 है।  

पिछले 6 सालों में सबसे बड़ी गिरावट

 वाहन रजिस्ट्रेशन जून, जुलाई और अगस्त में विशेष रूप से कम रहा है।

  1. अगस्त 2018: 62,000 वाहनों का रजिस्ट्रेशन

  2. अगस्त 2019: 49,000 वाहनों का रजिस्ट्रेशन

  3. अगस्त 2017: 54,000 वाहनों का रजिस्ट्रेशन

  4. अगस्त 2016: 56,000 वाहनों का रजिस्ट्रेशन

  5. अगस्त 2015: 54,000 वाहनों का रजिस्ट्रेशन

  6. अगस्त 2014: 46,249 वाहनों का रजिस्ट्रेशन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सियाम के आंकड़े

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में यात्री वाहन की बिक्री 31.57 फीसदी सालाना की दर से 196,524 यूनिट्स पर आ गई है। यात्री कार की बिक्री 41.09 फीसदी गिरकर 115,957 यूनिट्स हो गई। वही ट्रक और बसों की बिक्री में भी 39 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है । जबकि टू-व्हीलर्स की बिक्री में 22 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले 10 महीनों से भारतीय ऑटोमोबाइल की बिक्री में गिरावट देखने को मिल रही है और अगस्त महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। ऑटो सेक्टर में आई इस मंदी की वजह से हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed