{"_id":"604ce214a98c053f5e543124","slug":"car-parked-in-direct-sunlight-parking-car-in-sunlight-car-in-sun-temperature-how-to-protect-car-from-sun-in-open-parking-is-parking-in-the-sun-bad-for-your-car-why-does-it-get-so-hot-inside-a-car-parked-in-the-sun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में कार को 'तंदूर' बनने से ऐसे बचाएं: 35 डिग्री सेल्सियस से 41 डिग्री तक पहुंच जाता है धूप में खड़ी कार का तापमान","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
गर्मी में कार को 'तंदूर' बनने से ऐसे बचाएं: 35 डिग्री सेल्सियस से 41 डिग्री तक पहुंच जाता है धूप में खड़ी कार का तापमान
Sun, 14 Mar 2021 11:51 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:51 AM IST
सार
सीधे सूरज की रौशनी में पार्क की गई कार को अगर 'तंदूर' कह दिया जाए तो भी कोई बड़ी बात नहीं होगी। दिन का तापमान अगर 35 डिग्री सेल्सियस है तो धूप में खड़ी कार के अंदर पार 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। ऐसे में सवाल है कि क्या किया जाए जिससे कार को बेहद गर्म होने से बचाया जा सके।
विज्ञापन
Car in Sunlight
- फोटो : For Reference Only
विस्तार
गर्मी के दिनों में सफर करना परेशानी का सबब होता है। अगर आपका वाहन थोड़ी देर के लिए भी धूप में खड़ा रहता है तो उसकी सीट बहुत गर्म हो जाती है। अगर आपके पास कार है तो धूप में खड़ी रहने पर उसके अंदर का तापमान इतना बढ़ जाता है कि कुछ देर तो उसके अंदर बैठना मुमकिन नहीं होता। ऐसे में अगर कार को 'तंदूर' कह दिया जाए तो भी कोई बड़ी बात नहीं होगी। दिन का तापमान अगर 35 डिग्री सेल्सियस है तो धूप में खड़ी कार के अंदर पार 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। सूर्य की गर्मी खिड़कियों से अंदर आती है। कार की डेशबोर्ड और सीटें सूरज की किरणों से बेहत गर्म हो जाती हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या किया जाए जिससे कार को बेहद गर्म होने से बचाया जा सके। यहां हम दिखने में छोटे-छोटे उपाय की चर्चा कर रहे हैं जिससे आप इस परेशानी को कम कर सकते हैं।
विज्ञापन
1. अगर आपके कार की डैशबोर्ड डार्क है तो कार के अंदर की गर्मी 90 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकती है। कार के अंदर कैद हो गई गर्मी को बाहर का रास्ता दिखाने से काफी फर्क पड़ सकता है। 1980 के दशक में हुई एक शोध से इस बात का खुलासा हुआ है। कार की खिड़कियों को सिर्फ 5 सेंटीमीटर खुला रखा जाए तो बाहरी 36 डिग्री सेल्सियस के तापमान को दो डिग्री तक कम किया जा सकता है। खिड़की जितनी ज्यादा खुली रहेगी, तापमान में उतना फर्क महसूस होगा। इसके लिए आपको बस इतना ध्यान रखना है कि कार किसी सुरक्षित जगह पर पार्क की गई हो, जिससे यह चोरों की नजरों से बची रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
2. पार्क की गई कार के इंटीरियर को ठंडा रखना सबसे अहम होता है। कार के सामने के शीशे (विंडशील्ड) से सबसे ज्यादा गर्मी अंदर आती है। यहां सन शेड्स काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। फ्लोरिडा सोलर एनर्जी सेंटर में हुए प्रयोगों में साबित हुआ है कि इन शेड्स से इंटीरियर के तापमान में बाहरी तापमान से दो डिग्री सेल्सियस तक कमी हो जाती है। अगर आप धूप में अपनी कार खड़ी कर रहे हैं तो सन शेड्स को विंडशील्ड पर लगाएं। ऐसा करने पर कार की स्टीयरिंग व्हील पर हाथ नहीं जलेंगे।
3. कार की सीट और डैशबोर्ड पर कपड़ा ढंकने से भी कार के अंदर के तापमान को कम करने में मदद मिलती है। स्टीयरिंग पर एक बड़ा नैपकिन रखना काफी सहायक होता है। कार में अगर लेदर की सीट हैं तो गर्मी में इन्हें कपड़े से जरूर ढंकना चाहिए। ऐसा करने से लेदर सीट की उम्र भी बढ़ेगी और सीट गर्म भी नहीं होगी।
ये नुस्खे भी फायदेमंद हैं
- कोशिश करें कि पार्क की गई कार का अगला हिस्सा सूरज का सामना न करे। ऐसा करने से कम से कम स्टीयरिंग व्हील और डेशबोर्ड को गर्म होने से बचाया जा सकता है।
- पैसेंजर साइड की खिड़की को खोलें और ड्राइवर साइड के दरवाजे को हाथ पंखे की तरह झुलाएं। यानी खोलें और बंद करें। इससे गर्म हवा जल्दी बाहर होगी। सुनने में यह तरीका थोड़ा अजीब लगता हो, लेकिन कहा जाता है कि यह कारगर उपाय है।
- ऐसा दावा किया जाता है कि खिड़की की कांच नीची करके ड्राइव करने से इंटीरियर ज्यादा जल्दी ठंडा होता है।