भारत में बंद हो रहे हैं कार शो-रूम, डीलर्स पर पड़ी मंदी की मार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कार बाजार में पिछले 8 साल में किसी एक महीने में आई यह सबसे तेज गिरावट है। जीहां पिछले महीने पैसेंजर वाहनों की बिक्री में 17 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखने को मिली है। और इसका असर ऑटो सेक्टर की ग्रोथ पर पड़ा है। इसके पीछे जो वजह बताई जा रही है वो ये है कि इन दिनों मार्किट में कैश संकट होना, साथ ही अब गाड़ियों की इंश्योरेंस लागत बढ़ गई है जिसके चलते ग्राहक अब कार खरीदने की योजना को टाल रहे हैं। और इसका असर कार डीलरशिप पर भी पड़ रहा है।
3000 से ज्यादा लोगों की गई नौकरी
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले 2 सालों में हर हफ्ते करीब 2 कार शो रूम पर ताला लगा चुका है, प्लाजा हुंडई (मथुरा रोड, दिल्ली) शो-रूम पर भी ताला लग चुका है। जिसकी वजह से वहां काम कर रहे लोगों की नौकरी चली गई। इतना ही नहीं साथ ही जिन ग्राहकों ने प्लाजा हुंडई शोरूम से कार बुक की थी उन्हें अभी तक कार नहीं मिली और काफी ग्राहकों को गाड़ी के रजिस्ट्रेशन को लेकर भी परेशानी का सामना करना पड़ा। एक अनुमान के मुताबिक देश के ऑटोमोटिव रिटेल सेक्टर को करीब 2,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और करीब 3 हजार से ज्यादा लोगों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2017-18 में हुंडई मोटर इंडिया के करीब 23 शोरूम, निसान के 38 शो रूम और होंडा, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के करीब 12 शो रूम बंद हो चुके हैं।