फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   car care tips car detailing meaning in hindi car washing new technology car detailing car wash latest technology

कार वाशिंग हुआ पुराना: नई टेक्नोलॉजी से होती है कार की गहरी सफाई, जानें क्या है कार डिटेलिंग सर्विस

Sat, 17 Apr 2021 04:54 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 17 Apr 2021 04:54 PM IST
सार

कार डिटेलिंग में तमाम टूल्स और तकनीक से कार के हर हिस्से की गहरी सफाई की जाती है, उसे खूब चमकाया जाता है। कार डिटेलिंग सर्विस को क्यों अपनाना चाहिए, जानें इसके बारे में अहम बातें। 
 

विज्ञापन
car care tips car detailing meaning in hindi car washing new technology car detailing car wash latest technology
car wash - फोटो : For Representation Only

विस्तार

लोग कार को खरीदने से पहले काफी रिसर्च करते हैं। जब वे आश्वस्त हो जाते हैं कि उनके बजट में फिट होने वाली यह सबसे बेहतरीन कार है उसके बाद ही वे उसे खरीदते हैं ताकि बाद में उन्हें कोई मलाल न हो। अपनी पसंदीदा को लोग चलाते भी जी भरकर हैं। जाहिर तौर पर लोग अपनी कार की साफ-सफाई के लिए भी चिंतित रहे हैं। 
विज्ञापन

कुछ वक्त पहले तक गंदी कारों को साफ करवाने का मतलब उन्हें वॉशिंग सेंटर पर ले जाकर धुलवाना हुआ करता था। लेकिन अब इस सस्ते और सिंपल तरीके में तेजी से बदलाव आया है। अब दौर है कार डिटेलिंग सर्विस लेने का। कार डिटेलिंग में तमाम टूल्स और तकनीक से कार के हर हिस्से की गहरी सफाई की जाती है, उसे खूब चमकाया जाता है। ये सफाई कार वॉश से बेहतर होती है। कार डिटेलिंग सर्विस को क्यों अपनाना चाहिए, जानें इसके बारे में अहम बातें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वो दिन कोई नहीं भूल सकता, जब आपकी कार शोरूम से आपके घर आई थी। चमकदार एक्सटीरिअर के साथ साफ इंटीरिअर, नई गाड़ी की खुशबु का एहसास एक अलग खुशी देता है। वक्त के साथ ये सब गायब होने लगता है। नुकसानदायक यूवी किरणें, टूट-फूट से यह कुछ धीरे-धीरे खत्म होने लगता है। डिटेलिंग सर्विस करवाते रहें तो गाड़ी की उम्र बढ़ती है, भले ही वो नजर नहीं आती हो। 
विज्ञापन

आपकी सेहत के लिए भी यह जरूरी है क्योंकि जब आप कार में होते हैं तो एक बंद वातावरण में रहते हैं। इस माहौल में धूल, बैक्टेरिया और तमाम वायरस बसे रहते हैं। ये कार वॉश से नहीं साफ होते, क्योंकि कार के जिन कोनों में इनका घर होता है वहां तक की गहरी सफाई हो ही नहीं पाती। डिटेलिंग सर्विस में उन कोनों की भी सफाई होती है जिनसे कार में एक स्वस्थ वातावरण बनता है। 

डिटेलिंग सर्विस महंगी जरूर होती हैं लेकिन इनका असर भी कार वॉश की तुलना में काफी लंबे समय तक बना रहता है। इसके तहत वैक्यूमिंग, वैक्स, पॉलिशिंग, सीलेंट वगैरह से जो सफाई हासिल होती है वो हफ्तों तक बनी रहती है। डिटेलिंग सर्विस के बाद आपको साफ और खुशबुदार गाड़ी हासिल होती है। 

अगर आप कार से लगातार जिम जाते हैं तो आप यह साफ तौर पर महसूस करेंगे कि इसकी अपहोल्स्ट्री किस कदर दुर्गंध सोखती है। कार में पसीने की गंध से लेकर खाने की गंध तक, सब बस जाती है। अगर कार डिटेलिंग सर्विस लगातार करवाते रहेंगे तो इन गंधों को कभी इन्हें महसूस नहीं करेंगे। ब्रशिंग, वैक्यूमिंग, डीप क्लिनिंग और परफ्यूमिंग से गाड़ी हमेशा खुशबूदार और ताजगी भरी रहेगी। 

रीसेल वैल्यू बेहतर मिलेगी
पुरानी कारों के बाजार में साफ-सुथरी गाड़ियों की कीमत बेहतर मिलती है और लंबे समय तक डिटेलिंग सर्विस लेने वाली गाड़ी आसानी से पहचानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed