16 जून से महंगा हो जाएगा कार और टू-व्हीलर्स का बीमा, जानें कितना पड़ेगा जेब पर बोझ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार, बाइक जैसे वाहनों का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस (टीपीआई) 16 जून से महंगा होने वाला है। इंश्योरेंस रेग्यूलेटरी एडं डेवल्पमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसमें 21 फीसदी तक बढ़ोतरी की है। हालांकि सामान्य तौर पर हर साल मोटर टीपीआई की दर 1 अप्रैल से बदलती है, लेकिन चुनावों में देरी के चलते यह इस बार 16 जून से प्रभावी होगा।
7,890 रुपये तक बढ़ेगा प्रीमियम
इंश्योरेंस रेग्यूलेटरी एडं डेवल्पमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का कहना है कि 1,000सीसी तक की छोटी कारों का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस 12 फीसदी ज्यादा 2,072 रुपये हो जाएगा, पहले यह कीमत 1,850 रुपये थी। वहीं, 1,000 से 1,500सीसी तक की कारों का बीमा शुल्क 12.5 फीसदी बढ़कर 3,221 रुपये हो जाएगा। 1,500सीसी से ज्यादा क्षमता वाले इंजन की कार का बीमा बढ़कर 7,890 रुपये हो जाएगा।
1,193 रुपये तक बढ़ेगा बाइक्स का प्रीमियम
दोपहिया वाहनों की बात करें, तो 75सीसी तक 482 रुपये 12.88 फीसदी बढ़त के साथ और 75 से 150सीसी के लिए 752 रुपये देना होगा। इसी तरह, 150 से 350 सीसी तक की बाइक का थर्ड पार्टी इंश्योरेस प्रीमियम 21.11 फीसदी बढ़कर 1,193 रुपये हो जाएगा। वहीं 350सीसी से ज्यादा की बाइक्स के इश्योरेंस में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।