फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   buy honda two wheelers and get discount up to 9500 rupees including paytm cashback

Honda के टू-व्हीलर्स पर होगी 9,500 रुपये तक की महाबचत, मिलेगा 7000 तक का Paytm Cashback

Mon, 17 Feb 2020 09:29 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 17 Feb 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
buy honda two wheelers and get discount up to 9500 rupees including paytm cashback
Honda two wheelers discount offers - फोटो : Honda two wheelers

अगर आप इस महीने नई बाइक या स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए बेहतर मौका साबित हो सकता है। दरअसल होंडा टू-व्हीलर्स आपकी बाइक्स और स्कूटर पर कई शानदार ऑफर्स दे रही है। यह ऑफर्स आपको कंपनी की बाइक्स और स्कूटर्स दोनों पर मिलेगा। इन ऑफर्स में Paytm Cashback से लेकर Low Down Payment तक शामिल है। आज हम आपको होंडा टू-व्हीलर्स के सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। हालांकि, ऑफर के बारे में बताने से पहले आपको यह जानकारी दे देते हैं  कि यह ऑफर सीमित समय तक के लिए है। इसके अलावा यह ऑफर मॉडल या डीलरशिप्स पर बदल सकती है। यहां ध्यान देना जरूरी है कि Honda के बाइक या स्कूटर को खरीदने से पहले आप कंपनी के आधिकारिक डीलरशिप्स पर जाकर इसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें। इसके अलावा आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इन ऑफर्स के बारे में पता लगा सकते हैं।

विज्ञापन

Honda के 2-व्हीलर्स पर क्या है ऑफर?

होंडा टू-व्हीलर्स की तरफ से ग्राहकों को दिए जा रहे ऑफर में आपको 9,500 रुपये तक की बचत हो सकती है। इसके अलावा आप इस ऑफर के तहत 1100 रुपये की Low-Down Payment देकर अपनी पसंद की बाइक या स्कूटर को घर ले जा सकते हैं। आप इन स्कूटर्स या बाइक्स को EMI पर भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा अगर आप Honda की बाइक या स्कूटर को Paytm के जरिए खरीदते हैं, तो यहां आपको 7000 रुपये तक का Paytm Cashback मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

BS-4 मॉडल पर मिल रहे हैं ऑफर

होंडा टू-व्हीलर्स की तरफ से सबसे ज्यादा ऑफर्स BS-4 मॉडल पर दिए जा रहे हैं। दरअसल 1 अप्रैल 2020 से देशभर में केवल BS-6 इंजन वाले मॉडल्स की बिक्री होगी। ऐसे में कंपनियां अपने लाइन-अप को लगातार अपग्रेड कर रही हैं। इसके अलावा कंपनियां 1 अप्रैल 2020 से पहले स्टॉक में बचे अपने  BS-4 मॉडल्स को बेचने में लगी हैं। इसी कड़ी में कंपनियों की तरफ से ग्राहकों को रिझाने के लिए कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं। ऐसे में यह आपको देखना है कि आपको BS-6 इंजन वाली गाड़ी चाहिए या फिर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहीं BS-4 इंजन वाली गाड़ियां 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed