Toyota Fortuner से भी सस्ती Bugatti ने लॉन्च की नई कार
Bugatti कार की कीमत जहां करोड़ों में होती है। वहीं अगर आपको पता चल जाएं कि बुगाटी की एक ऐसी कार भारत में आ रही है जिसकी कीमत भारत में मौजूद किसी प्रीमियम एसयूवी जितनी है। दरअसल यह सच है एक तरफ Bugatti जहां Veyron और Chiron जैसी महंगी हाइपरकार्स की बिक्री करता है वहीं अब कपंनी टॉय सेक्टर में उतर चुकी है।
इस कार में एक इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है जिसमें 2 पावर मोड चाइल्ड और एडल्ट मौजूद हैं। इस कार की टॉप स्पीड चाइल्ड मोड पर 20 kmph की है वहीं, एडल्ट मोड पर यह कार 45kmph की स्पीड से दौड़ सकती है।
भारत में हो सकता है इस कार को लोग महंगी बता दें, लेकिन अमेरिका जैसे देश के लिए यह कार काफी सस्ती है, खासकर उन लोगों के लिए जिनके पास Bugatti की कई कारें मौजूद हों।