फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   bs6 petrol bs6 diesel bs6 fuel in india indian oil corporation

BS6 ईंधन की आपूर्ति शुरू करने वाली पहली कंपनी बनी इंडियन ऑयल

Sun, 22 Mar 2020 04:39 PM IST
अमर शर्मा ऑटोमोबाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटोमोबाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 22 Mar 2020 04:39 PM IST
सार

देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी Indian Oil Corporation (इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन) (आईओसी) ने 1 अप्रैल की समय सीमा से दो हफ्ते पहले देशभर में दुनिया के सबसे साफ पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति शुरू कर दी है। आईओसी अपने सभी 28,000 पेट्रोल पंपों के जरिए अल्ट्रा-लो सल्फर ईंधन का वितरण कर रही है।

विज्ञापन
bs6 petrol bs6 diesel bs6 fuel in india indian oil corporation
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

आईओसी के चेयरमैन संजीव सिंह ने कहा, "हमने देश भर में BS6 (भारत स्टेज-6) ग्रेड के ईंधन की आपूर्ति सफलतापूर्वक शुरू कर दी है।" उन्होंने कहा, "देश भर में हमारे सभी 28,000 पेट्रोल पंप एक सप्ताह से अधिक समय से बीएस-VI ग्रेड ईंधन का वितरण कर रहे हैं।" 
विज्ञापन

अन्य ईंधन विक्रेता, Bharat Petroleum Corporation Ltd (BPCL) (भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड) और Hindustan Petroleum Corporation Ltd (HPCL) (हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड) भी उत्तरोत्तर BS6 मानर के ईंधन की आपूर्ति कर रहे हैं और पूरा देश इस सप्ताह के भीतर सबसे स्वच्छ ईंधन का इस्तेमाल करने लग जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने Euro6 (यूरो-6) उत्सर्जन मानक ईंधन की आपूर्ति शुरू करने की समय सीमा 1 अप्रैल निर्धारित की थी। इसके साथ भारत उस पेट्रोल और डीजल का उपयोग कर देशों के चुनिंदा लीग में शामिल हो गया है, जिसमें सल्फर के प्रति मिलियन 10 मिलियन भाग होते हैं। यह वाहनों के उत्सर्जन में कटौती करने का प्रयास है जो कि प्रमुख शहरों में प्रदूषण के कारणों में से एक है। 

आईओसी के चेयरमैन ने कहा कि हमने सिर्फ तीन सालों में ही BS4 (यूरो-4 मानक ईंधन के बराबर) से सीधे BS6 में छलांग लगा दी है। 
विज्ञापन

बता दें कि आईओसी देश के ईंधन बाजार के लगभग आधे हिस्से को नियंत्रित करती है। आईओसी के मुखिया सिंह ने कहा कि लगभग सभी कंपनी के रिफाइनरियों ने 2019 के आखिर तक अल्ट्रा-लो सल्फर BS6 (यूरो-6 ग्रेड के बराबर) पेट्रोल और डीजल का उत्पादन शुरू कर दिया था और इसके बाद देश में ईंधन की प्रत्येक बूंद को नए ईंधन के साथ बदलने का विशाल उपक्रम शुरू हुआ। 

उन्होंने कहा, "हमने बिना किसी व्यवधान के BS4 से  BS6 ईंधन में परिवर्तिन की इस यात्रा को पूरा कर लिया है।" 

यह ऐसे समय में हुआ है जब देश कोरोनो वायरस के प्रकोप से जूझ रहा है और कई प्रतिबंध के साथ राज्यों ने कुछ हिस्सों में लॉकडाउन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed